SSB 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जनपद बहराइच संयुक्त गश्ती के दौरान एसएसबी 42 वीं वाहिनी ने एक अभियुक्त सहित बरामद किए 50 ग्राम स्मैक |

SSB 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जनपद बहराइच संयुक्त गश्ती के दौरान एसएसबी 42 वीं वाहिनी ने एक अभियुक्त सहित बरामद किए 50 ग्राम स्मैक |

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻 “लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” संवाददाता– सैयद उबेद अली की रिपोर्ट नानपारा जनपद बहराइच (उत्तर प्रदेश)

 

SSB 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जनपद बहराइच
संयुक्त गश्ती के दौरान एसएसबी 42 वीं वाहिनी ने एक अभियुक्त सहित बरामद किए 50 ग्राम स्मैक |

दिनांक 09 अप्रैल 2024 को समय लगभग 6 बजकर 15 मिनट पर अपराहन 42 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच-I के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत के निर्देशन में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सीमा चौकी रुपैडिहा के कार्मिको द्वारा आसूचना के आधार पर ऊ.प्र. पुलिस रुपैडिहा के साथ एक संयुक्त गश्त निकाली गयी | गश्त के दौरान लगभग 6 बजकर 15 मिनट पर सीमा स्तम्भ संख्या 651/11 से 100 मीटर भारतीय क्षेत्र में एक युवक भारत से नेपाल की ओर आते हुए दिखाई दिया, गश्त दल को देखते ही युवक ने भागने की कोशिश की लेकिन भागने में असफल रहा | गश्ती दल के द्वारा पकडे गए युवक से भागने का कारण व नाम पता पूछा गया | पूछ ताछ के दौरान संभावित अभियुक्त ने अपना नाम- शाहिद , उम्र- 35 वर्ष, पिता- मुन्ना , ग्राम – मुनीरगंज, केवलपुर, थाना रूपैडिहा, जिला बहराइच बताया । गश्त दल के द्वारा भागने का कारण पूछा गया तो व्यक्ति ने डरते हुए बताया की मेरे पास 50 ग्राम स्मैक है जिसके कारण मै भाग रहा था | यह स्मैक मैंने बरथनवा बहराइच में मेहदी हसन से ख़रीदा है और इसे नेपाल में ज्यादा मार्जिन पर बेचूंगा | बरामद 50 ग्राम स्मैक व अभियुक्त को माननीय सर्वोच्च न्यायलय व मानवाधिकार के निर्देशों का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरांत अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना रूपैडीहा जनपद बहराइच को सुपुर्द किया गया | गश्त दल में सशस्त्र सीमा बल के नि. अनूप रावत, स.उ.नि. बिप्लब कुमार घोष, आरक्षी- शक्तिधर सिंह, सुनील कुमार, थोरात प्रशांत कुमार, उत्तर प्रदेश पुलिस के उप निरीक्षक विजय कुमार, मुख्या आरक्षी मुलायम यादव, धीरेन्द्र प्रताप सिंह आ. सा. जतीन कुमार सहित कुल 09 कार्मिक शामिल रहे |
42 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बहराइच -1 के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल द्वारा भारत नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा पर लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है जिसमे हमारे जवान अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं तथा अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी को पूर्ण रूप से लगाम लगाने के लिए सीमा पर 24 घंटे तत्पर हैं |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read