कौन्दकेरा के छात्र द्रोणाचार्य को कलेक्टर ने किया सम्मान

कौन्दकेरा के छात्र द्रोणाचार्य को कलेक्टर ने किया सम्मान

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

 

कौन्दकेरा के छात्र द्रोणाचार्य को कलेक्टर ने किया सम्मान

उत्कृष्ट गरियाबंद अभियान अंतर्गत जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षाविभाग की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन स्वामी आत्मानंद विद्यालय गरियाबंद में आयोजित किया गया इस सम्मान समारोह के दौरान कलेक्टर दीपक अग्रवाल और जिलाशिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत एवं जिला पंचायत सीईओ रीता यादव ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रदेश एवं जिले में मेरिट सूची में टॉप टेन में आने वाले विद्यार्थियों एवं संस्था को प्रशस्ति पत्र और मेडल से सम्मानित किया इस गरिमामयी सम्मान समारोह में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा के प्रतिभावान विद्यार्थी द्रोणाचार्य को कक्षा 12वीं में 90.20% प्राप्त करने एवं अपने श्रेष्ठ का प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया सम्मान के इस अवसर पर प्राचार्य एम आर रात्रे एवं कक्षाशिक्षक दुष्यंत वर्मा उपस्थित रहे कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने शिक्षा प्रशासन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा की प्रगति रुकनी नहीं चाहिए उपलब्धि को बरकरार रखने के लिए लक्ष्य निर्धारित करते रहें इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्राचार्य रात्रे एवं सभी शिक्षकों की प्रशंसा की जा रही है प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय की उपलब्धि के लिए जिले में चलने वाले उत्कृष्ट गरियाबंद अभियान का महत्वपूर्ण योगदान के साथ साथ विद्यालय के शिक्षकों की कड़ी मेहनत एवं विद्यार्थी के लगन से ही सम्भव हुआ है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read