जिला अस्पताल गरियाबंद में,रात्रिकालीन मेडीकल सेवा प्रारम्भ करने केलिए,भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौंपी मांगपत्र।

जिला अस्पताल गरियाबंद में,रात्रिकालीन मेडीकल सेवा प्रारम्भ करने केलिए,भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौंपी मांगपत्र।

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” संवाददाता –टेलू राम कश्यप गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

जिला अस्पताल गरियाबंद में,रात्रिकालीन मेडीकल सेवा प्रारम्भ करने केलिए,भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौंपी मांगपत्र।

गरियाबंद –:–26 जून 2024, एक दिवसीय प्रवास में पहली बार गरियाबंद पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री महोदय माननीय श्याम बिहारी जायसवाल जी का स्थानीय सर्किट हाऊस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य और आत्मीय स्वागत किया।

इस दौरान मंत्री जायसवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से,जिले के स्वास्थ्य संबंधी समस्या के बारे संपूर्ण जानकारी ली,साथ ही निराकरण हेतु आश्वासन दिया।
मौके पर मौजूद भाजपा पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री को मांगपत्र शौंप कर जिला मुख्यालय गरियाबंद के जिला अस्पताल में रात्रि कालीन मेडिकल सुविधा एवं सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
भाजयुमो नेता अजय रोहरा ने कहा कि जिला अस्पताल गरियाबंद में जिले के दूरस्थ अंचल से गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोग पहुंचते हैं,यहां प्रधानमंत्री जन औषधि एवं धनवंतरी जनऔषधि केंद्र भी है,परंतु रात्रि के समय यह बंद रहते हैं। जिस कारण अस्पताल में भर्ती हुए मरीजों केलिए,रात के समय दवाई के लिए भटकना पड़ता है,इसके अतिरिक्त सोनोग्राफी के लिए भी बाहर प्राइवेट अस्पताल में जाना पड़ता है।उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से जिला अस्पताल गरियाबंद में रात्रि कालीन मेडिकल सुविधा एवं सोनोग्राफी की सुविधा प्रारंभ करने की मांग रखी,जिस पर त्वरित संज्ञान में लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक कार्रवाही करने की निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी,जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुरलीधर सिन्हा,सागर मयाणी,वंशगोपाल सिन्हा, परमेश्वर सेन,प्रतीक सिंह सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read