शुक्लाभाठा स्कूल में चला एक पेड़ मां के नाम अभियान, पेड़-पौधों से हमें लकड़ी,छाया फल फूल और औषधि मिलता है।

शुक्लाभाठा स्कूल में चला एक पेड़ मां के नाम अभियान, पेड़-पौधों से हमें लकड़ी,छाया फल फूल और औषधि मिलता है।

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

शुक्लाभाठा स्कूल में चला एक पेड़ मां के नाम अभियान,

पेड़-पौधों से हमें लकड़ी,छाया फल फूल और औषधि मिलता है।

मैनपुर–:–देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे अभियान एक पेड़ मां के नाम के अन्तर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय शुक्लाभाठा संकुल केन्द्र गोना विकासखंड मैनपुर में पौधारोपण किया गया।
वन महोत्सव के उपलक्ष्य में शाला के बच्चो के साथ मिलकर शिक्षक  जनप्रतिनिधि और शाला प्रबंधन समिति सदस्य ने फलदार फूलदार और औषधि वाला पौधा जिसमें आम कनेर जामुन मुनगा, काला जामुन, अनार पपीता आदि का का पौधा लगाया। साथ ही शिक्षक संतोष कुमार तारक ने बताया की पेड़ पौधे हमारे लिए अति आवश्यक है ये  हमे जीवन  देने वाली हवा को  हमे प्रदान करती है बिना हवा के हम जीवित नहीं रह सकते है, पेड़ो से मिलने वाले विभिन्न फल हमे स्वस्थ रहने के लिए विभिन्न खनिज लवण प्रदान करती है, ईंधन के रुप में लकड़ी, इमारती लकड़ी छाया, विभिन्न बीमारी के इलाज के लिए औषधि भी हमे प्रदान करती है, पेड़ भूमि संरक्षण के लिए आवश्यक है ये मिट्टी के बहाव को रोकती हैं, वर्षा जल को आकर्षित करती है वर्तमान में जलवायु परिवर्तन का होना जिसमे बरसात में बरसा पर्याप्त न होने का मुख्य कारण है लगातार पेड़ पौधे की कटाई हमे पेड़ लगा कर उसकी देखभाल करना चाहिए है ताकि  हमारा पर्यावरण संरक्षित रहे।
पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने पेड़ पौधों का महत्त्वपूर्ण योगदान है। पेड़ पौधे हमारे भविष्य को सुरक्षित रखते हैं ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read