डूमरबाहाल से केंदूवन कच्ची सड़क मार्ग आवाजाही को आने जाने में हो रही है परेशानी

डूमरबाहाल से केंदूवन कच्ची सड़क मार्ग आवाजाही को आने जाने में हो रही है परेशानी

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” जिला ब्यूरो चीफ– चरण सिंह क्षेत्रपाल की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

 

डूमरबाहाल से केंदूवन कच्ची सड़क मार्ग आवाजाही को आने जाने में हो रही है परेशानी

गरियाबंद–:–देवभोग क्षेत्र के अंतर्गत तेल नदी पार गांव डूमरबाहाल से केंदूवन मुख्य सड़क मार्ग अभी बरसता मौसम में कीचड़ मिट्टी से लतपथ होकर आवाजाही गुजर रहे हैं,उसी दौरान सड़क मार्ग में दुर्घटना को आमंत्रण दिया जा रहा है। दोनों गांवों के व्यक्तियों द्वारा बदहाली सड़क मार्ग को डामरीकरण के लिए शासन प्रशासन को बार-बार लिखित आवेदन पत्र शिविरों व मुख्यालय में जमा कर चुके हैं। जैसे ही तत्काल जानकारी अधिकारी व कर्मचारी को मिल जाती है तो सड़क मार्ग की निरीक्षण कर आगे चलकर कुछ भी परिणाम उभर कर नहीं आती है। ग्रामीण जनताओं का कहना यह है कि हमें सिर्फ आश्वासन देकर मन को मूग्ध कर दिया जाता है। हमारे बाल बच्चे इसी कीचड़ मिट्टी पानी से लतपथ होकर प्रति रोज झाखरपारा हायर सेकेण्डरी स्कूल में पढ़ने के लिए जाते हैं। तेल नदी पार छत्तीस गांवों में से बीच सड़क मुख्य मार्ग डूमरबाहाल से केंदूवन है इन सड़कों से अपने पड़ोस राज्य उड़िसा से हर प्रकार कि आवश्यक जरूरतें पूरी करने में मदद मिलती है। ओर इस सड़क मार्ग से उन्हें भी हर वक्त गुजरना अत्यंत आवश्यक होता है। दूसरी बात तो यह है कि अब बरसात का मौसम आ गया है और नदी नाला में पानी लहलहाने लगेगी। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को घरेलू उपयोग में विभिन्न खाद्य सामग्रियां खरीदने के लिए किराना दुकान को जाना अत्यंत आवश्यक है। इसी लिए झाखरपारा में बड़े किराना स्टोर है जहां से हजारों लोग बरसात में खरीदने के लिए आते हैं और खरीदते भी है।डूमरबाहाल से केंदूवन सड़क बदहाल स्थिति को आवाजाही देखकर लोग बड़ी चिंतित हैं , कि कब तक इस सड़क की नजरिया परिवर्तन होगी। ताकि हम सभी ग्रामीणों को इस सड़क से गुजरते वक्त पैरों में कीचड़ मिट्टी ओर गंदगी पानी से मुक्ति मिल सके।हम तो हर साल बरसता में कीचड़ मिट्टी पानी से गुजर कर आदतें बन गई है। किंतु हमारे बाल बच्चे स्कूलों में पढ़ने के लिए आते हैं तो कीचड़ मिट्टी से लतपथ होकर प्रति रोज गुजरते हुए देख कर हमें बड़ी दुःख लगती है।

झाखरपारा मण्डल अध्यक्ष सीताराम यादव ने बताया कि जब देवभोग क्षेत्र में शिविरे जहां जहां पर लगीं थीं उस वक्त डूमरबाहाल से केंदूवन कच्ची सड़क मार्ग के बारे में शासन -प्रशासन तक जानकारी अवगत करवाईं जा चुकी हैं। अभी फिलहाल कुछ दिनों बाद महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के महिला सांसद श्रीमती दीदी रूप कुमारी चौधरी को भी लिखित तौर पर जानकारी बताई गई है। ओर हमें पूरा भरोसा है कि साय सरकार हमारी बातें को अवश्य सुनेंगे और तत्काल समस्या का समाधान होगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में डूमरबाहाल से केंदूवन कच्ची सड़क मार्ग को मरम्मत करने के लिए दोनों पंचायत को सत्तर -सत्तर हजार रुपए जनपद पंचायत की मंद से सहायता राशि स्वीकृत दी गई थी।
किंतु आज उसे देखकर ओर भी हालत बिगड़ गई है। चूंकि मुख्य सड़क बीच में गढ्ढे नाले में तब्दील हो गई है। बीच सड़क में पानी भर जाने से आवाजाही राहगीरों को अत्यधिक कठिनाइयां हो रही है।
दोनों गांवों के बुजुर्गो व वरिष्ठ जनों का कहना है कि हमारी समस्या को लेकर तत्काल डामरीकरण करवा दिया जाए। ताकि हमारे बाल बच्चे झाखरपारा हायर सेकेण्डरी स्कूल को पढ़ने के लिए सुकून से आ सकें।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read