हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा सहित विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर भाजपा मंडल झाखरपारा में की पूर्ण तैयारी

हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा सहित विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर भाजपा मंडल झाखरपारा में की पूर्ण तैयारी

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव”जिला ब्यूरो चीफ– चरण सिंह क्षेत्रपाल की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा सहित विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर भाजपा मंडल झाखरपारा में की पूर्ण तैयारी

 

गरियाबंद–:–आज देवभोग क्षेत्र के भाजपा मण्डल झाखरपारा में वरिष्ठ भाजपाइयों द्वारा हर घर तिरंगा पूर्ण तैयारी को लेकर बैठक आयोजित हुई जिसमें सभी बूथ प्रभारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम की रूपरेखा शुरुआत की गई चर्चा के दौरान यह बात कही गई कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा की तरह गणतंत्र दिवस सहित स्वतंत्रता दिवस से पूर्व देश का गौरव प्रतीक तिरंगे को घर -घर और जन तक पहुंचाने और सभी में देश भक्ति की भावना को जागृत रखने इस अभियान की शुरुआत की गई थी। जिसके बाद हर साल समय- समय पर भाजपाइयों द्वारा ऐसे आयोजनों पर विशेष तैयारी के साथ पूरे जोश और उत्साह पूर्वक ऐसे कार्यक्रमों को सफल बनाने भागीदारी निभाई जा रही है। इस तारतम्य में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस 2024 के अवसर पर केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान और प्रदेश के दिशानिर्देशों पर आज गरियाबंद जिले के अंतर्गत भाजपा कार्यालय मंडल झाखरपारा में बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक का मंच संचालन भाजपा मण्डल झाखरपारा के महामंत्री महेंद्र निधी के द्वारा किया गया। बैठक में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी झाखरपारा मण्डल अध्यक्ष सीताराम यादव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत 11 से 13 व 14 से 15 सहित आगामी समस्त गतिविधियों पर गांव के हर पारा, मोहल्ले व वार्ड बूथों सहित पंचायत स्तर पर समिति और टोलियां बनाकर आयोजनों को सफल बनाने दिशानिर्देशों दिया गया। जिसमें मुख्य रूप से आगामी आयोजन में 11 से 14 अगस्त तिरंगा यात्रा युवामोर्चा के द्वारा निकाला जाना तय हुआ। और 13 से 15 अगस्त तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं अपने अपने क्षेत्रों में बच्चों के साथ प्रत्येक घरों और अन्य केंद्रों में तिरंगा तिरंगा फहराने की निर्णय सुनिश्चित की।
इस बीच उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष देशबन्धु नायक ने कहा कि अपने अपने क्षेत्रों में 12 से 14 अगस्त को महापुरुषों और वीर सपूतों की प्रतिमाओं स्मारकों पर माल्यार्पण कार्यक्रम पर वरिष्ठ कार्यकर्ता के जिम्मेदारी तय की गई। इसी तरह भारत का विभाजन तथा अभूतपूर्व मानव विस्थापन और पलायन की दर्दनाक दास्तान पर संगोष्ठी आयोजित करते हुए,14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस एक काला अध्यय जिसे भारत वासियों को याद दिलाने और लाखों की संख्या में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने स्मरण कराया गया।साथ ही भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कुंजबिहारी बेहेरा जी ने कहा कि कार्यकताओं को आगामी आयोजित अन्य गतिविधियों से अवगत कराते हुए कहा कि झाखरपारा मण्डल अंतर्गत जितने भी गांवों के बूथों प्रभारी है, अपने अपने क्षेत्रों में हर बूथ के मोहल्ले, वार्डो में तिरंगा लगना अत्यंत आवश्यक है। गतिविधियों व नियमों को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को सफल बनाना आप सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला व्यापारी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शोभा चंद पात्र द्वारा उपस्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य के नेतृत्व द्वारा निर्देशित गतिविधियों पर विचार साझा किया गया और उस पर तत्परता से अकल करने की बात कही गई।
भाजपा जिला मंत्री चमार सिंह पात्र ने कहा कि हमेशा की तरह आगामी आयोजित सभी कार्यक्रमों को सरल ऐप्स पोर्टल पर जरूर अपलोड करें।
आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा सहित विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर भाजपा मंडल झाखरपारा में की पूर्ण तैयारी आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हर घर तिरंगा झंडा बैठक के प्रभारी कुंजबिहारी बेहेरा जिला उपाध्यक्ष, देशबन्धु नायक जिला अन्य पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष, चमार सिंह पात्र जिला मंत्री भाजपा , खिरलाल नागेश पूर्व मण्डल अध्यक्ष,महेंद्र निधी महामंत्री, इंद्रमणि यादव महामंत्री, सुरेन्द्र सोमवंशी अजजा मोर्चा अध्यक्ष, घासी राम यादव,पोटी राम यादव,रघमन यादव, भगवानों बेहेरा समाज सेवक, शंकर नागेश,योगनिता मांझी अजजा महिला मोर्चा अध्यक्ष, हेमलाल बीसी,बनिता साहू, अरूण मरकाम, भुवन लाल बघेल अजा मोर्चा उपाध्यक्ष, गौरीशंकर बेमाल, जगमोहन निधी, प्रेम सिंह ध्रुवा, हेमंत कुमार ठाकुर, विश्व नाथ साहू,जदू राम यादव,चितानंद नेताम, लक्ष्मण बीसी, मीना वैष्णव, कुंजल सिंह ध्रुवा, लिंगराज वैष्णव,चवन राम,चैतन नागेश,रतन लाल, तरूण, भद्रपाल पात्र,नरेश पात्र शोभा चंद पात्र, जलो राम, नरेन्द्र प्रधान, उमाशंकर यादव, कनिष्ठर यादव, व अन्य सभी पार्टी के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता सहित मौजूद थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read