आजादी का अमृत महोत्सव: स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन

आजादी का अमृत महोत्सव: स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

 

आजादी का अमृत महोत्सव: स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा अपने अपने घर पर फहराने छत्तीसगढ़ शासन के दिशा निर्देशों के परिपालन में मैनपुर विकास खण्ड के संकुल केन्द्र कोदोभाटा के समस्त शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र -छात्राओं व्दारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रभात फेरी निकाली गई। छात्र छात्राओं द्वारा ग्राम के चौक-चौराहे पर , हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा जैसे नारे लगा कर ग्राम वासियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने प्रेरित किया गया। शासन के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजनों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के प्रति सम्मान में वृद्धि करना है इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संकुल केन्द्र के अंतर्गत शास कन्या प्राथमिक, माध्यमिक, हायर सेकेण्डरी स्कूल अमलीपदर,शास प्राथमिक, माध्यमिक शाला कोदोभाटा, प्राथमिक, माध्य.शाला खैरमाल, प्राथमिक शाला आमपारा, प्राथमिक शाला बाहरापारा,के शिक्षक, छात्र छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read