छत्तीसगढ़ राज्य में विष्णु देव साय सरकार कि हर कार्यों को साय साय चलते देवभोग को नगर पंचायत बनाने में उठाया गया है कदम

छत्तीसगढ़ राज्य में विष्णु देव साय सरकार कि हर कार्यों को साय साय चलते देवभोग को नगर पंचायत बनाने में उठाया गया है कदम

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” जिला ब्यूरो चीफ– चरण सिंह क्षेत्रपाल की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

छत्तीसगढ़ राज्य में विष्णु देव साय सरकार कि हर कार्यों को साय साय चलते देवभोग को नगर पंचायत बनाने में उठाया गया है कदम


गरियाबंद–:–देवभोग ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाने की मांग भारतीय जनता पार्टी जिला व मण्डल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव जी के समक्ष मांग रखी गई थी,

उसी अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य की विष्णु देव साय सरकार सत्ता संभालने के बाद हर योजनाओं व मांगें पूरी हो रही है साय साय इसी के चलते गरियाबंद जिले के विकास खण्ड देवभोग को नगर पंचायत बनाने खूब लंबी समय अंतराल में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत सबका साथ सबका विकास अंतर्गत आज विष्णु देव साय सरकार ने देवभोग को नगर पंचायत बनाए जाने की दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। उसी के परिपालन में छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल जी के नाम से तथा आदेशानुसार संयुक्त सचिव रेणुका श्रीवास्तव जी ने छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) प्राधिकरण से प्रकाशित रायपुर, दिन बुधवार, दिनांक 21/08/2024 नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर अटल नगर अधिसूचना जारी किया गया है, तथा छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 क्रमांक 37 वर्ष 1961 की धारा 5 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग में लाते हुए, राज्य प्रशासन एतद् द्वारा अनुसूची में वर्णित नजदीक बसाहट ग्राम पंचायत व आश्रित ग्राम को सम्मिलित किया गया है। नगर पंचायत देवभोग जिला गरियाबंद गठित किया गया है।
अनुसूची -1 में नगर पंचायत देवभोग में सम्मिलित किए जाने वाले क्षेत्र का विवरण निम्नानुसार है – 1. ग्राम पंचायत देवभोग की जनसंख्या जनगणना वर्ष -2011 की स्थिति में कुल -4157
2. ग्राम पंचायत डोहेल की आश्रित ग्राम झाराबाहाल की जनसंख्या -765
3. ग्राम पंचायत मुंगझर की आश्रित ग्राम सोना मुंदी की जनसंख्या 365 है, उक्त ग्राम पंचायतों के आश्रित ग्राम को सम्मिलित कर देवभोग को नगर पंचायत के लिए गठित किया गया है।
अनुसूची -2 में नगर पंचायत देवभोग की सीमाएं होगें – ग्राम पंचायत देवभोग, ग्राम पंचायत डोहेल के आश्रित ग्राम झाराबाहाल,व ग्राम पंचायत मुंगझर के आश्रित ग्राम सोना मुंदी की सीमाएं की नगर पंचायत देवभोग की सीमाएं कहलाएगी।

देवभोग पंचायत को नगर पंचायत बनाने की मांग भारतीय जनता पार्टी के जिला एवं मण्डलों के कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ राज्य उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव जी से भेंट मुलाकात कर मांग रखी गई थी। उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव जी के द्वारा सभी प्रतिनिधियों को पूर्ण आश्वाशन दिया गया था।साथ में देवभोग बेलाट नाला में पुलिया निर्माण करवाई जाने के संबंध में भी मांग रखी गई है। और उनके द्वारा यह प्रयासरत है कि तेल नदी पार छत्तीस गांवों के मुख्यालय ग्राम झाखरपारा को विकास खण्ड बनाने में सभी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा विचार विमर्श की प्रक्रिया चल रही है।देवभोग पंचायत को नगर पंचायत बनाने के लिए माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव जी से भेंट मुलाकात में प्रमुख रूप से संसदीय सचिव श्री गोवर्धन मांझी, अजजा प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथी मांझी, जिला मंत्री चमार सिंह पात्र, देशबन्धु नायक पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष, शोभा चंद पात्र जिला व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष,लुद्रास साहू देवभोग भाजपा मण्डल अध्यक्ष
डमरू धर पुजारी, कुंज बिहारी बेहेरा, गुरू नारायण तिवारी गोहरापदर मण्डल अध्यक्ष,सहित अन्य सभी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read