भारतीय जनता पार्टी गरियाबंद के मण्डल गोहरापदर में सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया

भारतीय जनता पार्टी गरियाबंद के मण्डल गोहरापदर में सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” जिला ब्यूरो चीफ– चरण सिंह क्षेत्रपाल की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

 

भारतीय जनता पार्टी गरियाबंद के मण्डल गोहरापदर में सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया

गरियाबंद–:–आज भारतीय जनता पार्टी गरियाबंद के मंडल गोहरापदर में सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया भारतीय जनता पार्टी 1 सितंबर से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी प्रथम सदस्यता ग्रहण करेंगे तत्पश्चात 2 सितंबर से प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के सदस्यता के पश्चात 3 सितंबर से पूरे भारतवर्ष में सदस्यता अभियान चलाया जाना सुनिश्चित है आज भाजपा मंडल गोहरापदर में भारतीय जनता पार्टी जिले से अधिकृत मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व संसदीय सचिव माननीय श्री। गोवर्धन सिंह मांझी जी,किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व सदस्यता अभियान के मंडल प्रभारी माननीय बोधनराम नायक जी एवं जिला महामंत्री माननीय पुनितराम सिन्हा जी के गरिमा में उपस्थिति में सदस्यता अभियान की कार्यशाला आयोजित किया गया इसमें पूर्व संसदीय सचिव श्री गोवर्धन सिंह मांझी जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी इस अभियान की शुरुआत 2 सितंबर को करेंगे सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी की सदस्यता शून्य हो गई है भाजपा सदस्यता अभियान एक महत्वपूर्ण अभियान है हमें घर-घर जाकर अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलानी है ताकि हमारा बुथ मजबूत हो साथ ही 8800 002024 नंबर पर मिस कॉल सदस्यता फॉर्म भर सकते हैं इसमें जो लिंक आएगा उसे लिंक पर क्लिक करके अपने पता बायोडाटा फोटो अपलोड कर सकते हैं सभी तकनीकी बातों को स्पष्ट किया गया उसके बाद लोकसभा चुनाव मे झरगांव बुथ क्रमांक 143 ने गोहरापदर मंडल से सबसे अधिक मत दिलाकर मंडल का नाम रोशन किया जिसे मुख्य अतिथि माननीय मांझी जु और प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा बुथ अध्यक्ष सहित बुथ समिति को सम्मानित किया गया,इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री पुनित राम सिन्हा जी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अभिनंदन भाषण दिया एवं सभी शक्ति केंद्र प्रभारी पदाधिकारी गण संयोजक सहसंयोजक बुथ अध्यक्ष को आज जिम्मेदारी दी की अधिक से अधिक सदस्यता जोड़े एवं हर बुथ में 200 से भी अधिक संख्या में सदस्यता दिलाई जाए इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व सदस्यता अभियान मंडल प्रभारी श्री बोधनराम नायक जी ने कहा समाज के हर वर्ग को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं भाजपा की रीति नीति से अवगत कराकर भाजपा का सदस्यता दिलाये मंडल महामंत्री श्री तानसिंह मांझी ने इस कार्यक्रम का संचालन किया और पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री लम्बोदर साहू ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की अंत की घोषणा की इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष व सदस्यता अभियान मंडल सह प्रभारी श्रीमती नुरमती मांझी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती श्रुति ध्रुवा , वरिष्ठ भाजपा नेता श्री रामकुमार नागेश, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री श्री जयराम साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री श्री चैनसिंह कश्यप,सांसद प्रतिनिधि श्री खगेश्वर नायक,मंडल कोषाध्यक्ष श्री शोभित ध्रुवा, स्वच्छ भारत अभियान के जिला संयोजक श्री भोजराज सिन्हा, अरुण ठाकुर, डमरूधर यादव, शहाबुद्दीन खान,खुदेश्वर यादव,तिरेश प्रधान,रूपांधर ध्रुवा,शोभाचंद साहू,चरण मांझी,उमरिया नागेश, सुकदेव शोरी,बेनुराम नागेश,छगन नागेश,दीपक सागर, किर्तन यादव, रुपसिंह मरकाम,ठेलुराम कश्यप,खिरसिंह पुजारी ,देवानंद पाथर,नोकेचंद दास ,रामानंद साहू, लक्ष्मण नागेश, देवीसिंह नागेश, प्रकाश कश्यप, उग्रसेन बघेल, देवीराम नेताम,डोमार कश्यप,भारत साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read