समय पर किसानों को नहीं मिल पा रहा हैं टोकन :गिरीश कुमार बघेल कांग्रेस नेता

समय पर किसानों को नहीं मिल पा रहा हैं टोकन :गिरीश कुमार बघेल कांग्रेस नेता

इन्हे भी जरूर देखे

समय पर किसानों को नहीं मिल पा रहा हैं टोकन :गिरीश कुमार बघेल कांग्रेस नेता
देवभोग–:– छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस गिरीश कुमार बघेल ने कहा कि राज्य में धान खरीदी की प्रारंभ प्रकिया होने के बावजूद किसानों को  अब तक समय पर टोकन नहीं मिल पा रहा हैं,जिससे पूरे प्रदेश के किसान परेशान और भटकने के मजबूर हैं
यह इस्थिति स्पष्ट रूप से बीजेपी की डबल इंजन सरकार की असफलता को उजागर करती हैं किसानों को उनके हक के धान बेचने के लिए दर दर भटकना पड़ रहा हैं जो बेहद शर्मनाक हैं
कांग्रेस नेता बघेल ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब किसानों को समय पर टोकन पारदर्शी व्यवस्था दी जाती थी परंतु वर्तमान बीजेपी सरकार ने उस व्यवस्था को पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया हैं किसानों को समय पर टोकन नहीं मिलने से केवल धान खरीदी में देरी हो रहीं हैं बल्कि किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा रहा हैं कई जगहों पर किसान सुबह से शाम तक खरीदी केंद्र में चक्कर लगाकर लौट रहे हैं परंतु टोकन नहीं मिल पा रहा हैं
उन्होंने कहा की पहले बीजेपी सरकार में किसान खाद डीयेपी युरिया के लिए परेशान रहें अब टोकन के लिए भटक रहे हैं
सरकार की इस लापरवाही से किसानों का भरोसा टूट रहा हैं मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के दावे केवल कागजों पर सीमित है जबकि जमीनी स्तर पर किसानों को किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिल रही हैं
कांग्रेस नेता गिरीश बघेल ने कहा की बीजेपी सरकार हमेशा किसान और मजदूर विरोधी रहीं उनके कल्याण के नाम पर सिर्फ घोषणाएं की जाती हैं लेकिन वास्तविकता में उन्हें कोई राहत नहीं मिलती कांग्रेस पार्टी किसान की इस पीड़ा को लेकर सड़कों से विधान सभा तक लेकर आवाज उठाएगी  उन्होंने शासन प्रशासन से मांग की हैं कि धान खरीदी के टोकन वितरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाएं सभी किसानों को समय से टोकन मिले और खरीदी केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जायें ताकि किसानों को और अधिक परेशानी न उठानी पड़े

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read