मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का 62वाँ जन्मदिवस ‘सेवा सुशासन संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा _महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का 62वाँ जन्मदिवस ‘सेवा सुशासन संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा _महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

रायपुर _भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने प्रेस वार्तालाप पर टीवी 1 इंडिया न्यूज़ को बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 62वें जन्मदिवस को इस वर्ष पूरे प्रदेश में “सेवा–सुशासन–संकल्प दिवस” के रूप में समर्पित भाव से मनाया जाएगा यह अवसर केवल जन्मदिवस का उत्सव नहीं, बल्कि जनसेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और सुशासन के संकल्प को सुदृढ़ करने का अभियान होगा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी जी ने प्रेस वार्तालाप पर आगे यह भी बताया कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने पारदर्शी प्रशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकासोन्मुख नीतियों की नई दिशा प्राप्त की है महिला मोर्चा का उद्देश्य उनके ‘सुशासन’ के विजन को जन-जन तक पहुँचाना और सेवा की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक साकार करना है प्रदेशव्यापी सेवा कार्यक्रमों की रूपरेखा इस विशेष अवसर पर महिला मोर्चा द्वारा राज्य के सभी जिलों में व्यापक सेवा गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी जिला अस्पतालों, वृद्धाश्रमों एवं अनाथालयों में फल वितरण कर जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की प्रेरणा से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश सशक्त हो प्रत्येक जिले में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, जहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण और दवाओं का वितरण किया जाएगा सुशासन की अवधारणा पर जिला स्तरीय संगोष्ठियाँ एवं विचार गोष्ठियाँ, जिनमें सुशासन के विविध आयामों पर संवाद होगा।संगठन की सक्रिय भागीदारी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी जी ने प्रेस वार्तालाप पर आगे यह भी बताया कि पार्टी के सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं प्रत्येक इकाई अपने-अपने क्षेत्र में जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से इस दिवस को सार्थक बनाएगी। कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर जनहित योजनाओं की जानकारी भी साझा करेंगे उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करेगा और सेवा के माध्यम से संगठन की संवेदनशीलता को प्रदर्शित करेगा। मुख्यमंत्री के 62वें जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश की निरंतर प्रगति, गरीब कल्याण और सुशासन की स्थापना के लिए पूर्ण समर्पण का संकल्प लेंगे यह दिवस पूरे छत्तीसगढ़ में सेवा, समर्पण और सकारात्मक संकल्प का प्रेरक उत्सव बनेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read