शेष नारायण सोनवानी बने विकास खण्ड गाड़ा समाज अध्यक्ष तो यशवन्त बघेल सचिव,डीगमबर स्वर्ण कोषाध्यक्ष

शेष नारायण सोनवानी बने विकास खण्ड गाड़ा समाज अध्यक्ष तो यशवन्त बघेल सचिव,डीगमबर स्वर्ण कोषाध्यक्ष

इन्हे भी जरूर देखे

शेष नारायण सोनवानी बने विकास खण्ड गाड़ा समाज अध्यक्ष तो यशवन्त बघेल सचिव,डीगमबर स्वर्ण कोषाध्यक्ष

गरियाबंद/देवभोग–:–विकास खण्ड गाड़ा समाज चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष देवनाथ बघेल के नेतृत्व में आज 23 मई 2026, दिन शनिवार को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से ब्लाक गाड़ा समाज अध्यक्ष की आम निर्वाचन सम्पन्न हुआ । चुनाव शुभारंभ से पहले चुनाव संचालन समितियों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की छाया चित्र पर पूजा अर्चना करके चुनाव प्रक्रिया मतदाताओं को मतदान करने की शुरुआत हुई, गाड़ा समाज के 4 अभ्यर्थियों ने विकास खण्ड गाड़ा समाज अध्यक्ष पद हेतु उम्मीदवार के लिए दावेदारी पेश किए, तो जिसमें मुरलीधर नेताम, शेष नारायण सोनवानी, प्रेमलाल नागेश, और वेणु व्यकेटेश्वर डोंगरे ने नामांकन भरी, तो अन्य वहीं सचिव पद पर यशवन्त कुमार बघेल और कोषाध्यक्ष पद पर डीगमबर स्वर्ण को निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। आप को बता दें,कि सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए सिर्फ एक ही नामांकन पत्र जमा हुआ, इसके कारण सचिव और कोषाध्यक्ष की चयन निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। विकास खण्ड स्तरीय गाड़ा समाज संगठन की विभिन्न पदों पर चुनाव प्रक्रिया को सफल क्रियान्वयन हेतु रूपरेखा तैयार में देवभोग विकास खण्ड के 82 गांवों से ग्राम ईकाई गठन हेतु ग्रामीण जनों के सर्वसम्मति से प्रस्तावित कर अध्यक्ष और सचिव का मनोनीत किया गया।तदाउपरांत ब्लाक स्तर में अध्यक्ष , सचिव व कोषाध्यक्ष का निर्वाचन आम चुनाव पद्धति से पार्दर्शिता और निष्पक्ष तरीके से सरल व सहज शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न हेतु मतदाता सूचीपत्र तैयार कर देवभोग ब्लॉक के पूरे 82 गांव में मतदान पर्ची बांटी गई, तो वहीं अगले दिन समय-सारणी के तहत प्रातः काल 9.30 बजे से शाम 3 बजे तक,दिनांक 23 मई 2026 , दिन शनिवार को गाड़ा समाज अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग कराईं गई। समाज अध्यक्ष के लिए मतदान करने भारी संख्याओं में वनांचल क्षेत्र व दूरी तय कर आए दूरदराज के मतदाताओं ने भीषण गर्मी लगने के बावजूद भी धूप व गर्मी का बेपरवाह होकर उत्साहित के साथ अपने अधिकार व कर्तव्य निभाने मूल समाजसेवी बनकर जिम्मेदारी नागरिक कहलाने समाज में जागरूकता दिखाई। ज्ञात हो कि विकास खण्ड गाड़ा समाज के अंतर्गत कुल 82 गांव है , जहां अध्यक्ष ,सचिव और कोषाध्यक्ष पदों की निर्वाचन हेतु मतदाताओं की कुल संख्या 164 है, शनिवार को गाड़ा समाज का अध्यक्ष का मतदान हुई, जिसमें 159 मतदाताओं ने मतदान किया। 82 गांवों के अध्यक्ष व सचिव ने 4 प्रत्याशियों को अपना मतदान किया, जिसमें मुरलीधर नेताम को 40 वोट, प्रेम लाल नागेश 56, शेष नारायण सोनवानी को 60 और वेणु व्यकेटेश्वर डोंगरे को मात्र 03 वोट ही मिलें ।इन चारों प्रत्याशियों में शेष नारायण सोनवानी और प्रेम लाल नागेश दोनों के बीच कड़ा संघर्ष हुआ , शेष नारायण सोनवानी को 60 मत मिलीं और प्रेम लाल नागेश को 56 मत मिले, शेष नारायण सोनवानी ने प्रेमलाल नागेश को 04 मत से हराए। इस बीच वेणु व्यकेटेश्वर डोंगरे अल्प मतों से काफी पीछे रह गये , यह पहली बार गाड़ा समाज अध्यक्ष पद का आम चुनाव पद्धति पार्दर्शिता और निष्पक्ष तरीके से गाड़ा समाज संगठनों का चयन किया गया। गाड़ा समाज के वरिष्ठ समाजवेताओं ने कहा कि विकास खण्ड गाड़ा समाज अध्यक्ष की नियुक्ति प्रक्रिया सन् 1995 में शुरू हुई। विकास खण्ड गाड़ा समाज अध्यक्ष पद की चयनित प्रक्रिया में नई -नई नियम लागू होने से चुनाव प्रक्रिया सरलतम सम्पन्न हुई । गाड़ा समाज के स्वजातीय समाज बंधुओं ने बताया कि देवभोग विकास खण्ड गाड़ा समाज अध्यक्ष की नियुक्त प्रक्रिया समितियों के द्वारा लागू की गई नियमावली,निष्पक्ष, पारदर्शिता और शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग कार्य सफल हुआ । चुनाव प्रक्रिया को सफल क्रियान्वयन हेतु चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष व अन्य सभी सदस्यों ने एक साथ मिलकर कड़ी मेहनत दिन-रात एक कर अपनी कर्त्तव्य पूरा करने में ईमानदारी से काम किया । आज यही नतीजा मेहनत खूब रंग लाई है । विकास खण्ड गाड़ा समाज चुनाव संचालन समितियों के कार्यनीति ,व उत्कृष्ट परिणाम से सभी सदस्यों की काफी प्रशंसाए की। नवनिर्वाचित गाड़ा समाज अध्यक्ष पद की चुनावी परिणाम घोषित होने से समाज स्वजातीय बंधुओं ने नवनिर्वाचित विकास खण्ड गाड़ा समाज अध्यक्ष शेष नारायण सोनवानी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए चुनाव प्रशंसनीय प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। और उसके साथ में निर्विरोध निर्वाचित सचिव यशवंत कुमार बघेल और कोषाध्यक्ष डीगमबर स्वर्ण को भी चुनाव प्रशंसनीय प्रमाण पत्र के साथ पुष्प एवं गुलाल लगा कर सम्मानित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शेष नारायण सोनवानी उपस्थित सभी समाज स्वजातीय बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव मैंने नहीं जीता है, बल्कि आप सभी देवभोग गाड़ा समाज बंधुओ की जीत है, यह मेरी जीत आप सभी की आशीर्वाद है। मैं गाड़ा समाज को विकसित व समृद्ध समाज की संकल्पना को साकार करने में पूरी ताकत झोंक दूंगा। यदि समाज के किसी भी व्यक्ति को मेरी जरूरत पड़ती है तो मैं उनके साथ देने हमेशा तत्पर रहूंगा। समाज में विभिन्न पहलुओं को लेकर जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ समाजसेवियों ने बताया कि विकास खण्ड गाड़ा समाज अध्यक्ष पद पर नियुक्ति प्रक्रिया चुनाव के माध्यम से हुई है तो यह एक इतिहास रची गई है। चुकी गाड़ा समाज अध्यक्ष पद नियुक्ति में इस बार निष्पक्ष पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ ही चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई है। आज चुनाव प्रक्रिया को पूरा लगन , मेहनत और ईमानदारी से बखुबी से निभाया है, तो वह चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष देवनाथ बघेल, सदस्य दुर्गेश टांडिल,झालेश डोंगरे, माधुरी शरण नेताम,टेकलाल प्रधान, राजकुमार बघेल,मीनकेतन बिहारी, चरण सिंह क्षेत्रपाल, तरूण नागेश,सुभाष डोंगरे,डीरेन्द्र बघेल, जनप्रतिनिधि व अन्य सभी ग्रामीण जागरूक मतदाता सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read