छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के महासचिव एवं ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी बधाई,बोले-राखी सिर्फ धागा नहीं, रिश्तों और विश्वास का बंधन है”

छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के महासचिव एवं ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी बधाई,बोले-राखी सिर्फ धागा नहीं, रिश्तों और विश्वास का बंधन है”

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

रायपुर _भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और अटूट विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पूरे प्रदेश में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है इस पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के महासचिव एवं ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

गुरुचरण सिंह होरा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि रिश्तों की मजबूती, प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है राखी का यह छोटा सा धागा भाई-बहन के बीच मौजूद स्नेह और विश्वास की उस मजबूत डोर को दर्शाता है, जिसकी कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के रिश्ते को विशेष स्थान प्राप्त है रक्षाबंधन का पर्व हमें अपने रिश्तों की अहमियत समझने और परिवार के साथ भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करने का अवसर देता है आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे पर्व परिवार के सदस्यों को एक-दूसरे के करीब लाने और पुरानी यादों को फिर से जीवंत करने का काम करते हैं होरा ने कहा कि राखी सिर्फ कलाई पर बंधने वाला धागा नहीं, बल्कि भावनाओं, विश्वास और अपनत्व का बंधन है बहन जब भाई की कलाई पर राखी बांधती है तो उसमें स्नेह, सम्मान और उसके सुखी जीवन की मंगलकामना होती है वहीं भाई भी अपनी बहन के सुख-दुख में साथ खड़े रहने और उसकी खुशियों की रक्षा करने का संकल्प लेता है उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का संदेश केवल भाई-बहन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज को प्रेम, सद्भाव, सहयोग और एक-दूसरे के सम्मान की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है परिवार में रिश्तों की मजबूती ही समाज को मजबूत बनाने की पहली सीढ़ी है।

गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम पर्व की खुशियों के साथ-साथ इसके मूल भाव को भी आत्मसात करें। बहनों और बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति समाज को संवेदनशील बनाना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है जब परिवार में प्रेम और सम्मान का वातावरण होगा, तभी समाज में भी सकारात्मक बदलाव दिखाई देगा।

रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही प्रदेश के सभी भाई-बहनों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read