एजुकेट गर्ल के सहयोग से प्रयोग संस्था वनांचल के बालिकाओं में जगायेंगे शिक्षा का अलख

एजुकेट गर्ल के सहयोग से प्रयोग संस्था वनांचल के बालिकाओं में जगायेंगे शिक्षा का अलख

इन्हे भी जरूर देखे

एजुकेट गर्ल के सहयोग से प्रयोग संस्था वनांचल के बालिकाओं में जगायेंगे शिक्षा का अलख

गरियाबंद–:–एजुकेट गर्ल के सहयोग से प्रयोग समाज सेवी संस्था तिल्दा द्वारा बालिका शिक्षा प्रगति कार्यक्रम मैनपुर ब्लाक के तीस गांव एवं गरियाबंद ब्लाक के 15‌ गांवों कुल 45 गांवों में शुरूआत में सोशल मैपिंग गांव के हितधारकों से मिलकर गांव में जिसका आयु 14 साल से 29 साल के बालिका एवं महिला जो कि कक्षा 5 वी पास है तथा 10 वी कक्षा अनुत्तीर्ण है उसका चिन्हांकित कर उसको गांव स्तर में प्रेरक चयन कर स्थानीय सार्वजनिक स्थल में रोज वर्ष भर तीन घंटे पढ़ाई करवा‌कर उसको छत्तीसगढ़ ओपन परीक्षा दिलवा कर उसको आगे की पढ़ाई एवं कौशल विकास में सहयोग करना है,यह कार्यक्रम केवल बालिकाओं के लिए है वर्तमान में प्रगति कार्यक्रम के जागृति चरण के तहत सोशल मैपिंग कार्य प्रगति में है इसमें हितधारकों के सहयोग से गांव का नजरी नक्शा, जिसमें प्रमुख स्थान पंचायत भवन, आंगनबाड़ी,रोड ,पारा, मुहल्ला, नदी,नाला, एवं संभावित शिक्षार्थी संख्या का चिन्हांकन किया जाता है इस कार्यक्रम में प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर कविता नागेश, परमेश्वरी नेगी, मोहनी कश्यप, रमेश यदु, तथा प्रयोग समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष सीताराम सोनवानी, सचिव अरूण भाई कोसरिया प्रोगाम मैनेजर गरियाबंद राजेंद्र सिंह राजपूत के विशेष मार्गदर्शन तथा सहयोग से संचालित हो रहा है गांव स्तर में सरपंच, उपसरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका,शिक्षक, स्व सहायता समूह के महिलाओं, तथा युवा युवतियों का सहयोग मिल रहा है

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read