अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष श्री उमेश डोंगरे ने विश्व के तमाम मजदूर साथियों को दी ढेर सारी बधाइयां

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष श्री उमेश डोंगरे ने विश्व के तमाम मजदूर साथियों को दी ढेर सारी बधाइयां

इन्हे भी जरूर देखे

 

✍️”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक- सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष श्री उमेश डोंगरे ने विश्व के तमाम मजदूर साथियों को दी ढेर सारी बधाइयां

देवभोग /गरियाबंद-:- अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष श्री उमेश डोंगरे ने विश्व के तमाम मजदूरों को‌ अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस कि बधाईयां दी तथा मजदूर यूनियन सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया भर मे मौजूद तमाम मजदूरों श्रमिकों के द्वारा किए जाने वाले प्रत्येक कार्य उनकी मेहनत व उनकी उपलब्धियों के प्रति सम्मान व्यक्त करता हूं तथा आज के दिन तमाम मजदूर श्रमिकों के अधिकारों व हक के लिए आवाज उठाना और मजदूर संगठन को मजबूत बनाना यह स्पेशल डे का उद्देश्य है। इतना ही नहीं साथ ही साथ तमाम मजदूरों श्रमिकों के साथ होने वाली समस्याओं परेशानियों को खत्म कर मजदूरों के अधिकारों के प्रति जागरूकता लाना भी आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि आज वैश्विक आधुनिकताओं के बिच भी मजदूरों का शोषण मजदूरों पर अत्याचार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है उन्होंने भारतीय नौकरशाही व्यवस्था पर भी तंज कसते हुए कहा कि आज श्रमिकों के उपर होने वाली अत्याचार को यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के नौकरशाह के द्वारा भी अनदेखा किया जा रहा है। जिससे श्रमिकों कि स्थिति दिन प्रतिदिन दुखद होती जा रही है।श्रमिकों के अधिकारों के प्रति जागरूकता को लेकर कहा कि श्रमिकों को संविधान के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग अपनी हितों मे करना सिखनी चाहिए।जिससे श्रमिकों पर होनी वाली अत्याचार पर अंकुश लग सके।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read