मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने आदिवासी पत्रकार को पीटा, कांग्रेस ने कहा भाजपा की गुंडागर्दी शुरू। पत्रकारों ने जताई नाराजगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने आदिवासी पत्रकार को पीटा, कांग्रेस ने कहा भाजपा की गुंडागर्दी शुरू। पत्रकारों ने जताई नाराजगी।

इन्हे भी जरूर देखे

✍️”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने आदिवासी पत्रकार को पीटा, कांग्रेस ने कहा भाजपा की गुंडागर्दी शुरू। पत्रकारों ने जताई नाराजगी।

January 10, 2024
सरगुजा : भाजपा के शासन को लेकर आम जनता आश्वस्त थी की उन्हें कांग्रेस से बेहतर शासन मिलेगा वहीँ आज राष्ट्र के चौथा स्तम्भ पत्रकारिता को कहने वाले पत्रकार की पिटाई को लेकर मामला गरमा गया है, मुख्यमंत्री के सामने ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्रकार की पिटाई कर दी, वहीँ इस मामले में मुख्यमंत्री साय ने चुप्पी साधे राखी। प्राप्त खबर के अनुसार छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक पत्रकार की जमकर पिटाई कर दी। घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री मीडिया को बयान देने के लिए बनाए गए मंच के पास पहुंच रहे थे। कैमरे में दिखने के चक्कर में सीएम के आने से पहले ही मंच के आसपास भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि जब एक टीवी चैनल के पत्रकार ने उनसे जगह देने के लिए कहा तो भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए और भाजपा नेता अजय अग्रवाल सहित उनके साथियों ने पत्रकार के साथ मारपीट करने लगे। घटना के बाद स्थल पर माहौल गरमा गया।

शिकायत पर चुप रहे मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री :

मीडियाकर्मी की पिटाई से मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। पिटाई से गुस्साए पत्रकारों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से नाराजगी जताई, लेकिन मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने घटना पर कुछ नहीं कहा। मीडियाकर्मी ने घटना की शिकायत गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। फिलहाल शिकायत पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। कार्यवाही होने की उम्मीद भी नहीं है क्यूंकि मुख्यमंत्री ने ही कुछ कहकर हस्तक्षेप नहीं किया।

कांग्रेस ने कहा शुरू हुई भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी :

कांग्रेस ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि सरकार में आते ही भाजपा नेताओं ने गुंडागर्दी शुरू कर दी है। आदिवासी पत्रकार पर हमले के दौरान पुलिस अधिकारी मूकदर्शक बने रहे, यह निंदनीय है। सरगुजा संभाग से पहले मुख्यमंत्री की अंबिकापुर में पहली सभा में इस तरह की घटना से सरगुजा शर्मसार हुआ है। वहीँ पत्रकारिता से जुड़े कई पत्रकारों ने अपनी नाराजगी भी जताई है। जिसमें प्रेस क्लब रायपुर और बिलासपुर के पत्रकारों ने कहा यह लोकतांत्रिक हत्या का विषय है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read