झरगांव में छेरछेरा पुन्नी धूमधाम हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।

झरगांव में छेरछेरा पुन्नी धूमधाम हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

झरगांव में छेरछेरा पुन्नी धूमधाम हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।

झरगांव–:–गरियाबंद जिला के मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत नवीन तहसील कोर्ट क्षेत्र अमलीपदर के ग्राम पंचायत झरगांव में आसपास के क्षेत्र के साथ-साथ झरगांव में मनाया गया छेरछेरा त्यौहार। छेरछेरा त्यौहार छत्तीसगढ़ का लोक पर्व किसानों, अन्न और दान की परंपरा से जुड़ा हुआ है। पौष मास की पूर्णिमा को मनाये जाने वाला यह त्यौहार नए धान से कोठार के भर जाने का उत्सव है, इस दिन बच्चे टोलियो में घर घर जाते हैं और आवाज देते हैं, छेरछेरा, कोठी के धान ला हेरहेरा, वहीं युवाओं की टोलिया भी घूम-घूम कर नित्य करते हुए दान मांगते हैं। इस दिन अन्नपूर्णा देवी की पूजा होती है। यह त्योहार जनवरी को स्थानीय त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। इस त्यौहार को दान लेने देने पर वह भी माना जाता है। ऐसी मान्यता है, इस दिन दान करने से घरों में धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती है। जो भी द्वार पर दान मांगने को दस्तक दें उसे खाली हाथ वापस न जाने दे। इस पर्व पर सरपंच तुका राम पाथर ने अपने घर पर अन्न का दान किया व आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता पेंनाग केशरी पाथर परासर पाथर लोचन पाथर यशवंत पाथर सदानंद सदानंद पाथर भूपेंद्र पाथर भूविचन पाथर ललित पाथर बलिराम पाथर रत्नेश पाथर पंकज लिपसे नीरज पाथर ठाकुर राम पाथर चंचल मांझी अग्रसेन पाथर लैयबानो पोर्ते दिलीप चक्रधारी समस्त युवाओं ने एक दूसरे को बधाई दी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read