बच्चे सड़कों पर रस्सी लेकर होली चंदा मांगते हुए

बच्चे सड़कों पर रस्सी लेकर होली चंदा मांगते हुए

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻 “लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव “प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

बच्चे सड़कों पर रस्सी लेकर होली चंदा मांगते हुए

छुरा–:–होली मस्ती और उत्साह का त्यौहार है।मजीरे और नगाड़ों की गुंज चहुओर सुनाई पड़ रही है।त्योहार की धूम ग्रामीण अंचलों में साफ दिखाई दे रहा है।होली पर्व जैसे जैसे नजदीक आता है। वैसे ही ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर कुछ दिन पहले बच्चे व बड़े सड़कों पर रस्सी लेकर वाहन चालकों को रोककर होली चंदा मांगने लगते हैं। लेकिन वर्तमान समय में कई लोग नशे की हालत में गाड़ी चलाते हैं।तेज रफ्तार के कारण कभी-कभी गाड़ी कंट्रोल नहीं हो पाता जिससे बच्चों को दुर्घटना का शिकार हो जाते है।ऐसी कई घटनाएं घट चुका है।उभरते हुए युवा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता पुनितराम ठाकुर ने इस तरह की दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार पहल करते आ रहे हैं।होली के त्यौहार में कोई भी दुर्घटना का शिकार ना हो इसके लिए सभी नागरिकों से सतर्कता बरतने अपील किये है।साथ ही प्रशासन को भी इस पर नजर रखने आग्रह किये है।इस मौके पर प्रमुख रुप से देवेन्द्र,त्रिलोक,हेमंत,भानु,टुमेन्द्र,भुवन उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read