SSB 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जनपद- बहराइच एसएसबी 42वीं वाहिनी के द्वारा मानव तस्करी, घरेलू हिंसा को रोकने और POSH ACT 2013 हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन |

SSB 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जनपद- बहराइच एसएसबी 42वीं वाहिनी के द्वारा मानव तस्करी, घरेलू हिंसा को रोकने और POSH ACT 2013 हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन |

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻 “लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

SsB 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,जनपद- बहराइच

एसएसबी 42वीं वाहिनी के द्वारा मानव तस्करी, घरेलू हिंसा को रोकने और POSH ACT 2013 हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन |


42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बहराइच-I के द्वारा दिनांक 05 अप्रैल 2024 को 1100 बजे गंगा सिंह उदावत कमांडेंट 42वीं वाहिनी के निर्देशन में मानव सेवा संसथान NGO रुपैडिहा एवं NGO. देहात रुपैडिहा के साथ संयुक्त रूप से सीमा चौकी रुपैडिहा के कार्यक्षेत्र मे आचार्य रमेश चन्द्र बालिका इन्टर कॉलेज में सशस्त्र सीमा बल बहराइच द्वारा मानव तस्करी को रोकने ,महिलाओं के साथ हो रहे घरेलु हिंसा के खिलाफ जागरूक करने एवं POSH ACT 2013 के विषय में जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया |
कार्यशाला में मानव तस्करी के कारण , निवारण, घरेलू हिंसा अधिनियम -2005 एवं POSH अधिनियम-2013 के विषय में उप-निरीक्षक सामान्य मोहिनी सिंह (AHTU 42 वीं वाहिनी) एवं मुख्य आरक्षी सामान्य सतीश कुमार शुक्ला (AHTU 42 वीं वाहिनी) द्वारा लोगों को जागरूक किया गया
उक्त कार्यक्रम में सीमा चौकी रुपैडिहा से विधान चकमा (सहायक कमांडेंट), अधीनस्त अधिकारी, बल की महिला कार्मिको एवं मित्र राष्ट्र नेपाल से, PRC NGO (नेपाल), थ्री एंजेल NGO (नेपाल), सीमावर्ती इलाके से आयी महिलाओं के साथ आचार्य रमेश चन्द्र बालिका अन्तर कॉलेज के सचिव डा. यशपाल, प्रधान अध्यापिका,अध्यापक गण व विधार्थियों सहित लगभग 200 से अधिक स्थानीय जनता ने पूरे जोश व उत्साह के साथ प्रतिभाग लिया |
कार्यशाला के पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं गणमान्य व्यक्तियों ने 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बहराइच-I द्वारा किये गए जागरूकता कार्यशाला की सराहना एवं प्रशंसा की |

विधान चकमा सहायक कमांडेंट 42 वीं वाहिनी द्वारा कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य के बारे में बताया गया और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया गया

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read