डाॅ देवदास ने दिव्यांग आश्रम के उत्तीर्ण बच्चों को न्योता भोज देकर सम्मान किया

डाॅ देवदास ने दिव्यांग आश्रम के उत्तीर्ण बच्चों को न्योता भोज देकर सम्मान किया

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

 

डाॅ देवदास ने दिव्यांग आश्रम के उत्तीर्ण बच्चों को न्योता भोज देकर सम्मान किया

दिव्यांग आश्रम संकल्प सेवा संस्थान बुड़ेनी के बच्चों को शिक्षा सत्र 2023 – 24 में उत्तीर्ण होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत सेवा निवृत्त प्रधान पाठक एवं साहित्यकार डाॅ मुन्ना लाल देवदास ने प्रमाण पत्र दिया। और सबके उत्साहवर्धन के लिए अपनी ओर से न्योता भोज दिया। जिसमें खीर पुड़ी और अपनी पसंदीदा के चाकलेट खाकर बच्चे बहुत खुश हुए। कुछ बच्चों का जन्मदिन भी प्रसन्नता के साथ मनाया गया। दिव्यांग बच्चों को प्रसन्नता दे पाना ही मानव धर्म है। हमें दिव्यांगों का तिरस्कार नहीं सत्कार करना चाहिए। क्योंकि ये लोग हमारे देश के अभिन्न अंग है।
इस संदर्भ में हमारे न्यूज संवाददाता ने जानकारी दी कि डाॅ देवदास इस संकल्प सेवा संस्थान दिव्यांग आश्रम के हर कार्यक्रम में सहयोग देते हैं। बच्चों के लिए खेलकूद के सामान और गीत संगीत सीखने के लिए वाद्ययंत्र भी खरीदकर दिए हैं।
आगे और बताना चाहेंगे कि हर साल इस संकल्प सेवा संस्थान और उज्जवल दिव्यांग कल्याण संघ द्वारा दिव्यांग कन्याओं का विवाह कराया जाता है जिसमें डाॅ देवदास सहयोग देते हैं। और अन्य सेवाभावी लोगों को भी दिव्यांग बच्चों को सहयोग देने के लिए प्रेरित करते हैं। ऐसे नेक काम करने के कारण ही देश की प्रतिष्ठित समाज सेवी संस्था SSIF द्वारा डाॅ देवदास को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके लिए संकल्प सेवा संस्थान दिव्यांग आश्रम बुढेनी नयापारा की संचालिका सुनीता साहू, सारिका साहू, पूरा स्टाफ और उज्जवल दिव्यांग कल्याण संघ गरियाबंद के जिला अध्यक्ष जागेश्वर साहू, राष्ट्रपति एवं राज्यपाल एवार्डी टीचर फोरम छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष अशोक गिरी गोस्वामी, सचिव विष्णु शर्मा, संरक्षक परस राम साहू, एवं अनेक साहित्यिक, सामाजिक संस्थाओं द्वारा डाॅ देवदास को बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read