एक कमरे मे संचालित हो रहा बाहरापारा प्राथमिक शाला बच्चो को अध्ययन मे हो रही परेशानी जर्जर भवन को गिराकर नया भवन भवन स्वीकृत करने ग्रामीणों ने जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर मे कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

एक कमरे मे संचालित हो रहा बाहरापारा प्राथमिक शाला बच्चो को अध्ययन मे हो रही परेशानी जर्जर भवन को गिराकर नया भवन भवन स्वीकृत करने ग्रामीणों ने जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर मे कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

एक कमरे मे संचालित हो रहा बाहरापारा प्राथमिक शाला बच्चो को अध्ययन मे हो रही परेशानी
जर्जर भवन को गिराकर नया भवन भवन स्वीकृत करने ग्रामीणों ने जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर मे कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


मैनपुर–:- मुख्यालय मैनपुर से लगभग 60 किमी दूर नवीन तहसील ग्राम अमलीपदर के बाहरापारा मे शासकीय प्राथमिक शाला का संचालन कृषक सेवा केन्द्र के एक कमरे मे संचालित किया जा रहा है। एक कमरे मे पांच कक्षाओं का संचालन दो शिक्षको द्वारा बारी बारी से किया जा रहा है जहां स्कूली छात्र छात्राओं को अध्ययन करने मे भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है।

शासकीय प्राथमिक शाला बाहरापारा का खपरैल कवेलु वाला भवन आठ वर्ष पूर्व ही जर्जर हो गया है जिसके कारण स्कूली बच्चों को दूसरी जगह ले जाकर कृषक सेवा केन्द्र के एक कमरे मे अध्यापन कार्य कराया जा रहा है इस स्कूल मे विद्यार्थियों की संख्या 32 के आसपास है और दो शिक्षक पदस्थ है जहां एक कमरे मे पांच कक्षाओं का संचालन किस प्रकार होता होगा समझा जा सकता है। वहीं इन दिनों कृषि विभाग द्वारा भी संचालित स्कूल के बगल मे खाद बीज एवं दवाईओं को किसानो को वितरण करने भंडारित कर रखा गया है जिसकी जहरीली गैस मे बच्चो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त समस्या को संज्ञान मे लेते हुए अमलीपदर के तहसीलदार द्वारा भी दिनांक 18.07.2024 को शासकीय प्राथमिक शाला भवन बाहरापारा अमलीपदर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने पाया कि कृषि विभाग के भवन में स्कूल का संचालन किया जा रहा है जिसमें लगा हुआ कमरा में खाद बीज दवाई का भंडारण किया गया है एवं जहरीले गैस के दुर्गंध से बच्चों के स्वास्थ्य में विपरीत प्रभाव पड़ रहा है इसके अतिरिक्त यहां साला संचालन हेतु भवन नहीं है तहसीलदार अमलीपदर द्वारा इसकी जानकारी भी उच्च अधिकारियों को दी गई है लेकिन इस समस्या का अभीतक समाधान नही हो पाया है। स्कूल संचालन मे हो रही परेशानियों को देखते हुए बच्चो के पालको एवं बाहरापारा के ग्रामीणो ने 19.07.2024 को मुख्यालय मैनपुर पहुंच जिला स्तरीय जनसमस्या शिविर मे कलेक्टर गरियाबंद के समक्ष नया भवन स्वीकृत करने मांग किया है। बाहरापारा के ग्रामीण पंकज मांझी, नीलकंठ, बलिहार, नन्हेंलाल, गुणधर, सुपेत राम, खिरन, प्रेम मरकाम, डिगाम ने पत्रकारो को चर्चा करते हुए बताया कि बाहरापारा मे नया भवन स्वीकृत करने हेतु कलेक्टर गरियाबंद को ज्ञापन सौंपा गया है बाहरापारा प्राथमिक शाला का भवन 8 वर्षो से जर्जर होने के कारण दूसरी जगह कृषक सेवा केंद्र भवन के एक कमरा में पांच कक्षाएं लगाई जा रही है एक अतिरिक्त भवन विगत 8 वर्षों से अपूर्ण है जिसे देखने वाला कोई नहीं है उच्च अधिकारियों को बार-बार अवगत कराया गया परंतु इस दिशा में उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया गया है ग्रामीणों ने नाराजगी भरे स्वर मे बताया कि यह अंतिम आवेदन दिया जा रहा है इसके बाद चरणबद्ध रूप से आंदोलन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read