23 अगस्त को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशअध्यक्ष का होगा पदभार ग्रहण

23 अगस्त को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशअध्यक्ष का होगा पदभार ग्रहण

इन्हे भी जरूर देखे

23 अगस्त को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशअध्यक्ष का होगा पदभार ग्रहण

रायपुर –:–भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नई टीम में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी कांकेर जिले के चारामा निवासी लोकप्रिय किसान नेता आलोक सिंह ठाकुर को सौंपा गया है

नियुक्ति के पश्चात 23 अगस्त दिन शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सुबह 11 बजे किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का पदभार ग्रहण कार्यक्रम आयोजित है

पदभार ग्रहण समारोह में किसान मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी जो वर्तमान में निर्वाचित जनप्रतिनिधि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष , विधायक , सांसद , मंत्री की भूमिका में है उनका स्वागत एवं सम्मान होगा इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए किसान मोर्चा ने जोरशोर से तैयारियां शुरू कर दी है

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार तोखन साहू होंगे एवं अध्यक्षता कृषि मंत्री राम विचार नेताम , स्वास्थ्य मंत्री श्याम जायसवाल , शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव रायपुर सांसद ब्रिजमोहन अग्रवाल , रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया करेंगे विशेष अतिथि के रूप में शंभू कुमार राष्ट्रीय महामंत्री किसान मोर्चा , बजरंगी प्रसाद यादव प्रभारी किसान मोर्चा , पिंकी शाह राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा, छत्तीसगढ़, शामिल होंगे उक्त कार्यक्रम में प्रदेश भर से किसान नेता और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता , पदाधिकारी शरिक होंगे एक पेड़ मां के नाम पर्यावरण संरक्षण संदेश पदभार ग्रहण के पश्चात एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत परिसर में वृक्षारोपण कर किसान मोर्चा द्वारा कार्यकर्ताओं एवं किसानों को पौधा वितरण किया जाएगा

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read