रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम रायपुर के द्वारा किया गया व्यक्तित्व विकास शिविर* *1200 विद्यार्थी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हुए लाभान्वित

रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम रायपुर के द्वारा किया गया व्यक्तित्व विकास शिविर* *1200 विद्यार्थी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हुए लाभान्वित

इन्हे भी जरूर देखे

रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम रायपुर के द्वारा किया गया व्यक्तित्व विकास शिविर 1200 विद्यार्थी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हुए लाभान्वित

छुरा/गिधनी–:–रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम रायपुर के द्वारा छुरा क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं महिला एवं बाल विकास विभाग में व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में लगभग 1200 विद्यार्थी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर शामिल हुए और उन्होंने शिविर से लाभ लिया।शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में विवेक ज्योति मासिक पत्रिका के संपादक स्वामी प्राप्तयानंद जी, डॉ. विनित साहू एवं समाजसेवी शीतल ध्रुव ने विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने जीवन प्रबंधन, स्वामी विवेकानंद के विचार, शारीरिक एवं मानसिक विकास के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को विवेक ज्योति पत्रिका एवं शक्तिदायी विचार पुस्तक निःशुल्क वितरित की गई, जिससे बच्चों और कार्यकर्ताओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन-दर्शन और प्रेरक विचारों को गहराई से समझने का अवसर मिला।यह शिविर महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना कार्यालय (सी.एल. साहू, परियोजना अधिकारी),शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय छुरा (प्राचार्य सी.एच. पटेल), स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय छुरा (प्राचार्य श्री विनोद देवांगन), स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम विद्यालय छुरा (प्राचार्य श्री होरीलाल कुर्रे) एवं ज्ञान अमृत विद्यालय (प्राचार्य दिव्या रानी) में आयोजित किया गया।
शिविर के दौरान बच्चों और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। प्राचार्यों एवं अधिकारियों ने रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम रायपुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों और समाज के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read