भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का गरियाबंद प्रवास कल

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का गरियाबंद प्रवास कल

इन्हे भी जरूर देखे

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का गरियाबंद प्रवास कल

गरियाबंद–:–भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक सिंह ठाकुर 16 अक्टूबर गुरुवार को अपने एक दिवसीय प्रवास पर गरियाबंद, महासमुंद एवं रायपुर जिलों का दौरा करेंगे।इस दौरान वे विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान जनहितैषी योजनाओं पर उद्बोधन देंगे।प्रदेश अध्यक्ष का पहला पड़ाव गरियाबंद जिला रहेगा। वे सुबह राजिम के पं. सुन्दर लाल शर्मा चौक पर 11 बजे कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात उनका काफिला गरियाबंद के तिरंगा चौक पहुँचेगा, जहाँ पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
इसके बाद जिला भाजपा कार्यालय गरियाबंद में दोपहर 12 बजे सभा एवं बैठक आयोजित होगी, जिसमें जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।सभा में श्री ठाकुर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे तथा किसान मोर्चा के संगठन को और अधिक मजबूत करने पर मार्गदर्शन देंगे।
इसके पश्चात वे छूरा चौक में भी स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे।प्रदेश अध्यक्ष का दूसरा चरण महासमुंद जिला में होगा। वे दोपहर 1:30 बजे ग्राम कोमाखान में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे और 2 बजे बागबाहरा रेस्ट हाऊस (PWD चौक) में स्वागत समारोह में शामिल होंगे।इसके बाद वे 2:30 बजे खल्लारी माता मंदिर पहुँचकर माता के दर्शन करेंगे।महासमुंद जिला भाजपा कार्यालय में 3 बजे आयोजित बैठक में वे कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक चर्चा करेंगे।प्रवास का अंतिम चरण रायपुर जिला में रहेगा। वे शाम 4 बजे आरंग में कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा वहाँ से 5:30 बजे रायपुर जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुँचकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के इस प्रवास को लेकर तीनों जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि श्री ठाकुर का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और इससे किसान मोर्चा की गतिविधियों को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read