फिट युवा फॉर विकसित भारत” थीम पर जोन सांसद खेल महोत्सव संपन्न

फिट युवा फॉर विकसित भारत” थीम पर जोन सांसद खेल महोत्सव संपन्न

इन्हे भी जरूर देखे

“फिट युवा फॉर विकसित भारत” थीम पर जोन सांसद खेल महोत्सव संपन्न

छुरा–:–भारत सरकार द्वारा खेलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से देश भर में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

इससे ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिल रहा है। जोन स्तरीय खेल महोत्सव की शुरुआत विधायक रोहित साहू एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। जिलाधीश भगवान सिंह उइके ने परम्परागत खेलों का आनंद लिया और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। द्वितीय दिवस सामूहिक खेल कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल की प्रतियोगिता हुई। समापन सत्र जनपद पंचायत सभापति कंचन देवांगन, सरपंच भानु ध्रुव, जनपद सदस्य युवराज साहू, सरपंच कीर्तिलता दीवान, कौशल्या कंवर के आतिथ्य में संपन्न हुआ। विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.एल. मतावले, कार्यक्रम के नोडल आर.के. ध्रुव, प्राचार्य नीना नारवरे, कुजुर मैडम, बी. देवांगन, वाय.आर. साहू, लीलाराम साहू पुरस्कार वितरण में मंच पर विराजमान रहे। अतिथियों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना किया गया। बुके एवं पुष्पमाल द्वारा अतिथि सत्कार किया गया। जनपद सदस्य युवराज साहू ने बच्चों को ऊर्जा से लबरेज किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल में भाग लेने के लिए प्रेरित करना, ग्रामीण स्तर पर खेल एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए फिट इंडिया अभियान को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे 14 वर्ष से 24 वर्ष तक के खेल प्रतिभाओं को उत्तम प्लेटफार्म मिला है। खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बल मिला है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अर्जुन धनंजय सिन्हा ने किया। आभार प्रदर्शन विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.एल. मतावले द्वारा किया गया। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। निर्णायक के रूप में टंकेश्वर मरकाम, मानिक साहू, बलिराम टंडन, कुणाल नेताम, खिलेश्वर साहू, डोमेश्वर ध्रुव, पंकज साहू, राजू साहू, संजीत निषाद, पूरन लाल साहू, रामप्रसाद साहू, वसीम कुरेशी, उत्तम कंसारी, प्रेम नागेश, हरीश कश्यप, लोकेश कुमार साहू, राजकुमार लहरे, गौतम साहू, मुन्ना लाल पटेल, पुरानिक नागेश, प्रदीप सेन, शिवकुमार ठाकुर, हीरालाल साहू, चेतना साहू, मंजरी साहू, मार्केट विक्रम, चित्ररेखा नागेश को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। बच्चों ने दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का बड़े उत्साह के साथ आनंद लिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read