गौ व भैंस वंशीय पशुओं में खुरपंका और मुंहपका बिमारी के बचाव हेतु टीकाकरण कार्यक्रम जारी

गौ व भैंस वंशीय पशुओं में खुरपंका और मुंहपका बिमारी के बचाव हेतु टीकाकरण कार्यक्रम जारी

इन्हे भी जरूर देखे

गौ व भैंस वंशीय पशुओं में खुरपंका और मुंहपका बिमारी के बचाव हेतु टीकाकरण कार्यक्रम जारी

खरगोन–:– भारत सरकार पशुपालन, मत्स्य एव डेयरी विभाग के राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिले के समस्त गौ व भैंस वंशीय पशुओं में खुरपंका और मुंहपका बिमारी (एफएमडी) की रोकथाम के लिए निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम जारी है। यह अभियान 01 अक्तूबर से प्रारंभ होकर 15 नवम्बर 2025 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत जिले के सभी ग्रामों व शहरी क्षेत्रों के सभी गौ व भैंस वंशीय पशुओं में निःशुल्क टीकाकरण कार्य पशु चिकित्सा विभाग के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी, गोसेवक, मैत्री व सम्बंधित कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है।
उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग डॉ जी.एस. सोलंकी ने सभी पशु पालको से अनुरोध किया है कि वह अपने 4 माह से अधिक उम्र के सभी गौ व भैंस वंशीय पशुओं का टीकाकरण अवश्य ही कराएं। यह बिमारी विषाणु जनित होकर पशुओं के लिए बहुत ही घातक है। इस बिमारी से पशुओं के मुख व खुरों में छाले, घाव व जंतु हो जाते है। जिससे दुधारू पशुओं का दुग्ध उत्पादन अत्यंत ही कम हो जाता है और कार्य करने योग्य बैलों के खुर खराब हो जाते है। जिससे पशु पालकों को आर्थिक हानि का सामना करना पड़ता है। डॉ. सोलंकी ने बताया कि जिला अंतर्गत समस्त पशु चिकित्सा संस्थाओं में पर्याप्त मात्रा में टीका द्रव्य की व्यवस्था की गई है। टीकाकरण से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए निकटम संस्था से संपर्क कर सकते है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read