युवा शक्ति का उत्सव, सांसद खेल महोत्सव छुरा में संपन्न अनुशासन, समर्पण, श्रेष्ठ कला कौशल के लिए पुरस्कृत हुए खिलाड़ी

युवा शक्ति का उत्सव, सांसद खेल महोत्सव छुरा में संपन्न अनुशासन, समर्पण, श्रेष्ठ कला कौशल के लिए पुरस्कृत हुए खिलाड़ी

इन्हे भी जरूर देखे

युवा शक्ति का उत्सव, सांसद खेल महोत्सव छुरा में संपन्न अनुशासन, समर्पण, श्रेष्ठ कला कौशल के लिए पुरस्कृत हुए खिलाड़ी

छुरा/गिधनी–:–युवा शक्ति का उत्सव सांसद खेल महोत्सव मिनी स्टेडियम प्रांगण छुरा में संपन्न हुआ। सेवा पखवाड़ा से प्रारंभ हुआ यह वृहद कार्यक्रम खेल भावना के साथ आयोजित किया गया।पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष मीरा ठाकुर रही।अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी ऋषा ठाकुर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कुलेश्वर सोनवानी, नगर पंचायत सभापति भोलेशंकर जायसवाल, जनपद पंचायत सभापति सुखबती टांडे, नगर पंचायत पार्षद संगीता दीक्षित, अजय दीक्षित, जनपद सदस्य नारायण प्रसाद सिन्हा, वंश ठाकुर, पूर्व सरपंच संतु ध्रुव, उपसरपंच संघ अध्यक्ष रूपनाथ बंजारे, पुनीत ठाकुर, शीतल ध्रुव, भारत साहू,जीवन लाल सोरी मंचासीन रहे। विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.एल. मतावले, मुख्य नगर पालिका अधिकारी यमन देवांगन, प्राचार्य सुरेश वर्मा, प्रेमलाल ध्रुव, पाल सिंह ध्रुव, आशारानी चतुर्वेदी, सनद कुमार लांजेवार, समन्वयक शंकर लाल यदु, प्रेमनारायण ध्रुव, महेन्द्र साहू, रामलाल टांडे, पंकज कुमार साहू, विनोद चंद्राकर, माधो ध्रुव, रोहित नेताम, खोरबाहरा निषाद, यशवंत सिन्हा, वीरेन्द्र ठाकुर उपस्थित रहे। मीरा ठाकुर ने कहा कि मैं खो-खो की खिलाड़ी रही हूं। छुरा नगर में ही मेरी शिक्षा दीक्षा हुई है। इसी मैदान में खेलकूद कर आगे बढ़ी हूं। मैंने खेलकूद का खूब आनंद लिया है। बच्चों को खेलते देखकर अपना बचपन याद आ गया। खिलाड़ियों को शुभकामना प्रेषित करते हुए कहा कि खेल के मैदान से जीवन की ऊंचाई तक पहुंचे। अपनी कमजोरी को ताकत बनाएं। एसडीएम ऋषा ठाकुर ने कहा की सहभागिता, जीतने से ज्यादा जरूरी है। वही राह चुने जिसमें आपकी रुचि हो। जीवन के हर क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ देवें। उपाध्यक्ष कुलेश्वर सोनवानी ने कहा की जीवन में सतत सीखने का दौर जारी रखें। हरफनमौला खिलाड़ी, खेल के हर क्षेत्र में विशेष योगदान रखता है, वैसे ही अपना मूल्य जीवन के हर क्षेत्र में बनाकर रखें। सभापति भोलेशंकर जायसवाल ने कहा कि लक्ष्य, ऊंचा रखें, सफलता अवश्य मिलेगा। संचालन शिक्षक अर्जुन धनंजय सिन्हा ने किया। आभार प्रदर्शन विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.एल. मतावले ने किया। एकल खेल एवं सामूहिक खेलों में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। दो दिवसीय खेल महोत्सव में विशेष योगदान हेतु आदर्श पूर्व माध्यमिक शाला छुरा के स्काउट एवं कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के गाइड और रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। टंकेश्वर मरकाम, विनोद देवांगन, वीरेन्द्र ठाकुर, जितेंद्र पाटकर, रामाधार यादव, रेखा प्रधान, हीरालाल साहू, डोमेश्वर ध्रुव, पंकज कुमार साहू, राजू साहू, ईश्वर सेन, संजीत कुमार निषाद, बलिराम टंडन, खिलेश्वर साहू, मो. वसीम कुरेशी, पूरन लाल साहू, रामप्रसाद साहू, युनुस परवेज खान, राजकुमार लहरे, पुरानिक नागेश, मानसिंग मार्कण्डेय, शिवकुमार ठाकुर, चंद्रवती सिन्हा, रेखा प्रधान, मोहिनी गोस्वामी, राजेश्वरी ठाकुर, सबीना नाज, सरोज वर्मा, लीलाराम सिन्हा ने विशेष सहयोग प्रदान किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उत्तम स्वास्थ्य सेवा प्रदान किया गया। रसोईया, भृत्य एवं स्वीपर ने भोजन और पेयजल व्यवस्था में विशेष सहयोग प्रदान किया।खिलाड़ियों ने सांसद खेल महोत्सव में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read