वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ पर गोहरापदर महाविद्यालय में प्रभात फेरी, वाद-विवाद और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएँ आयोजित

वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ पर गोहरापदर महाविद्यालय में प्रभात फेरी, वाद-विवाद और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएँ आयोजित

इन्हे भी जरूर देखे

“वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ पर गोहरापदर महाविद्यालय में प्रभात फेरी, वाद-विवाद और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएँ आयोजित

गोहरापदर,–:– शासकीय नवीन महाविद्यालय, गोहरापदर में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7:30 बजे प्रभात फेरी से हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरी के माध्यम से “वंदे मातरम्” के राष्ट्रप्रेम और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया गया।

इसके पश्चात पूर्वाह्न 11:00 बजे वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में विपक्ष पक्ष से सुजाता और बिम्बाधर की टीम विजयी रहे, वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बी.ए. तृतीय वर्ष के छात्र ओमप्रकाश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

आयोजन का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. टी. एस. सोनवानी के निर्देशन एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री सनत कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सोनवानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “‘वंदे मातरम्’ केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि यह राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना और व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करती हैं।”

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएँ उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read