आई एस बी एम विश्विद्यालय के विधि विभाग द्वारा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय गरियाबंद में शैक्षणिक भ्रमण का सफल आयोजन 

आई एस बी एम विश्विद्यालय के विधि विभाग द्वारा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय गरियाबंद में शैक्षणिक भ्रमण का सफल आयोजन 

इन्हे भी जरूर देखे

आई एस बी एम विश्विद्यालय के विधि विभाग द्वारा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय गरियाबंद में शैक्षणिक भ्रमण का सफल आयोजन

छुरा–:–आईएसबीएम यूनिवर्सिटी (ISBM University) के विधि विभाग द्वारा विद्यार्थियों को न्यायिक प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय गरियाबंद में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण (Court Visit) का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. बी. पी. भोल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि – “ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ विधिक शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाते हैं। न्यायिक प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।”इस आयोजन का प्रबंधन एवं संयोजन विधि विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री आकाश गुप्ता द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम की सफलता में विधि विभाग की विभागाध्यक्ष सुश्री रागिनी सोनी का मार्गदर्शन तथा सहायक प्राध्यापिका सुश्री सुकृति पाठक का सहयोग विशेष रूप से सराहनीय रहा।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने अतिरिक्त सत्र न्यायालय, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) न्यायालय एवं पॉक्सो (POCSO) न्यायालय की कार्यवाही का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं तथा अधिवक्ता संघ गरियाबंद के सचिव श्री लांबे से संवाद स्थापित कर न्याय प्रणाली की कार्यप्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
इस शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को विधिक सिद्धांतों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ तथा उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया की बारीकियों को नजदीक से समझने का अवसर पाया।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने इस अनुभव को अत्यंत प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद बताया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read