स्काउट गाइड बने द टाइडिनेस एक्सपर्ट विद्यालय में चलाया वृहद पौधारोपण अभियान, फूलों की खुश्बू से महक रहा किचन गार्डन

स्काउट गाइड बने द टाइडिनेस एक्सपर्ट विद्यालय में चलाया वृहद पौधारोपण अभियान, फूलों की खुश्बू से महक रहा किचन गार्डन

इन्हे भी जरूर देखे

स्काउट गाइड बने द टाइडिनेस एक्सपर्ट विद्यालय में चलाया वृहद पौधारोपण अभियान, फूलों की खुश्बू से महक रहा किचन गार्डन

छुरा –:- छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के निर्देशन, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव जितेन्द्र साहू के मार्गदर्शन में स्काउटिंग गतिविधि सतत् प्रगतिशील है। स्काउटिंग सही मायनों में सेवा का पर्याय है। बच्चों को नैतिक मूल्यों की सीख देता है और जिम्मेदार नागरिक बनाता है। भलाई के कार्य से स्वावलंबन की सीख मिलता है, अच्छे व्यक्तित्व की प्राप्ति होती है। सेवा भाव, मानव जीवन को सार्थक बनाता है एवं समाज में सकारात्मक बदलाव लाता है। स्काउटिंग, बच्चों में विपरीत परिस्थितियों में भी जीवन जीने की प्रेरणा देता है। स्काउटिंग आदर्श जीवन शैली की बुनियाद है। संस्थापक लॉर्ड बेडेन पावेल द्वारा बनाए गए नियम, प्रतिज्ञा, प्रकृति प्रेम की सीख देता है। सार्वजनिक संपति की रक्षा करने और स्वावलंबी बनाने हेतु प्रेरित करता है। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ के पदेन संरक्षक, कलेक्टर बी.एस. उईके, पदेन आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर द्वारा जिले में स्काउटिंग गतिविधि में बच्चों को जोड़ने हेतु लगातार प्रयासरत हैं। स्काउटिंग के क्षेत्र में छुरा नगर का इतिहास काफी समृद्ध रहा है। राष्ट्रपति पुरस्कृत प्रधानपाठक स्व. गजानंद प्रसाद देवांगन, सेवानिवृत्त व्याख्याता के.आर. सिन्हा, सी.आर. सिन्हा, मुरारी राम देवांगन के कुशल नेतृत्व में स्काउट गाइड ने राष्ट्रपति अवॉर्ड, राज्यपाल अवॉर्ड एवं प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय अनेकों शिविरों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। स्काउटिंग की समृद्ध विरासत को एच.डब्ल्यू.बी. होल्डर स्काउट मास्टर अर्जुन धनंजय सिन्हा पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। विद्यालय में नियमित रूप से स्काउटिंग, योग की गतिविधि संचालित हो रही है। स्काउट-गाइड द्वारा विद्यालय में वृहद पौधारोपण किया गया है और उनकी देखरेख भी स्वयं ही करते हैं। शालेय साफ सफाई के उच्च मानक को बनाएं रखने हेतु नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। प्रधानपाठक निर्भय राम ठाकुर ने स्काउट-गाइड को “द टाइडिनेस एक्सपर्ट” की उपाधि दिया। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना किया। विदित हो कि स्काउट गाइड द्वारा निर्वाचन जैसे अति महत्वपूर्ण कार्यों में भी बढ़ चढ़कर सहभागिता प्रदान किया गया था। विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं पदेन सहायक आयुक्त के.एल. मतावले, प्राचार्य एन.सी. साहू, नवाचारी शिक्षक शंकर लाल यदु, गाइड केप्टिन थनेश्वरी यादव ने अनुशासन के साथ राष्ट्र सेवा में सहयोग हेतु सभी स्काउट गाइड को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किया। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के शिक्षाविद स्काउट मास्टर के.आर. सिन्हा, सी.आर. सिन्हा, बी.एल. तारक, एस.आर. निषाद, अध्यक्ष संतराम साहू, प्रधानपाठक निर्भय राम ठाकुर, वरिष्ठ शिक्षक मुरारी राम देवांगन, उमेश कुमार ढीढी, अर्जुन धनंजय सिन्हा, चंद्रभूषण निषाद, सुशील कुमार पांडे, तरुण कुमार साहू, शीतल चंद्राकर, करुणा वर्मा द्वारा विविध गतिविधि संचालित कर बच्चों के सर्वांगीण विकास में योगदान दे रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read