विश्व एड्स दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में जागरूकता व्याख्यान कार्यक्रम सम्पन्न

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में जागरूकता व्याख्यान कार्यक्रम सम्पन्न

इन्हे भी जरूर देखे

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में जागरूकता व्याख्यान कार्यक्रम सम्पन्न

गरियाबंद, गोहरापदर–:–
शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर में 01 दिसम्बर 2025, सोमवार को विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, यूथ रेड क्रॉस एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एड्स जागरूकता संबंधी व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

मंच संचालन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी श्री सनत कुमार द्वारा एड्स के कारण, संक्रमण के तरीके और बचाव के उपायों की संक्षिप्त जानकारी देते हुए किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. टी. एस. सोनवानी के निर्देशन एवं श्री सनत कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में अतिथि व्याख्याता श्री दिनानाथ निराला, अतिथि व्याख्याता श्री पंकज तिवारी तथा प्राचार्य डॉ. टी. एस. सोनवानी ने एड्स बीमारी के लक्षण, इसके फैलने के प्रमुख कारण जैसे—असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई का उपयोग, संक्रमित रक्त चढ़ाना तथा मां से बच्चे में संक्रमण—इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया। वक्ताओं ने कहा कि एड्स से बचाव संभव है। जागरूकता, सुरक्षित व्यवहार और समय पर जांच ही इसका सबसे प्रभावी उपाय है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read