नेशन्स प्राइड पब्लिक स्कूल, छुरा के होनहार छात्रों ने चित्रकारी प्रतियोगिता में अपनी अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया

नेशन्स प्राइड पब्लिक स्कूल, छुरा के होनहार छात्रों ने चित्रकारी प्रतियोगिता में अपनी अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया

इन्हे भी जरूर देखे

नेशन्स प्राइड पब्लिक स्कूल, छुरा के होनहार छात्रों ने चित्रकारी प्रतियोगिता में अपनी अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया

छुरा–:–[दिनाँक 03.12.2025] – छुरा नगर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान नेशन्स प्राइड पब्लिक स्कूल में शनिवार को आयोजित शाला गतिविधियों में छात्रों ने अपनी कलात्मक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित चित्रकारी प्रतियोगिता में छात्रों ने विविध विषयों पर आधारित आकर्षक चित्र बनाए, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता में छात्रों ने एयर शो, ऑपरेशन सिंदूर, ग्लोबल परियोजना, डॉ. भीमराव अम्बेडकर, संविधान दिवस पर भारतीय झंडा, सांस्कृतिक एवं धार्मिक प्रतीक, विंटर दृश्य, नदी, झरना, जल प्रपात जैसे विषयों पर चित्रकारी की।

विद्यालय के प्राचार्य श्री संतोष कुमार निषाद ने कहा, “छोटी-छोटी कोशिशें ही बड़ी सफलता का रास्ता होती हैं। छात्रों को अपनी प्रतिभा और रुचि को निरंतर बनाए रखना चाहिए।” उन्होंने बताया कि विद्यालय में इस तरह की प्रतियोगिताएं नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं ताकि छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके।

इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय रहा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read