नए जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा का देवभोग में भव्य स्वागत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

नए जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा का देवभोग में भव्य स्वागत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

इन्हे भी जरूर देखे

नए जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा का देवभोग में भव्य स्वागत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

देवभोग–:– गरियाबंद जिले के नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवभोग की ओर से भव्य स्वागत किया गया।

स्थानीय कांग्रेसजनों ने बड़े उत्साह और गरिमामय माहौल में उनका अभिनंदन किया। अपने स्वागत से अभिभूत जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करना, जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना और जनहित के मुद्दों पर सरकार तक आवाज पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाया जाएगा।कार्यक्रम में शामिल कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि बेसरा के नेतृत्व में गरियाबंद जिला कांग्रेस और अधिक सशक्त रूप से काम करेगा। स्वागत समारोह के दौरान उत्साह, जोश और एकजुटता का माहौल देखने को मिला। देवभोग ब्लॉक में हुए इस भव्य आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि नए जिलाध्यक्ष के प्रति कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और विश्वास है। कांग्रेस संगठन ने इसे नए ऊर्जा और नई शुरुआत का प्रतीक बताया। इस अवसर पर देवभोग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र मांझी, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनामो बघेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर, प्रदेश सचिव अरुण सोनवानी, जिला उपाध्यक्ष दुर्गाचरण अवस्थी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read