बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर गोहरापदर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन : गरियाबंद जिला अस्पताल व देवभोग स्वास्थ्य केंद्र के लिए रक्त संग्रह में युवाओं ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर गोहरापदर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन : गरियाबंद जिला अस्पताल व देवभोग स्वास्थ्य केंद्र के लिए रक्त संग्रह में युवाओं ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

इन्हे भी जरूर देखे

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर गोहरापदर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन : गरियाबंद जिला अस्पताल व देवभोग स्वास्थ्य केंद्र के लिए रक्त संग्रह में युवाओं ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

गरियाबंद/गोहरापदर–:– 06 दिसंबर 2025
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को गोहरापदर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

यह आयोजन गरियाबंद जिला चिकित्सालय एवं देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्त की आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया था।

शिविर का आयोजन सेवार्थ विद्यार्थी (SFS) द्वारा किया गया, जबकि संपूर्ण ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी गोहरापदर तथा श्री सुदर्शन जनसेवा समिति गरियाबंद कार्यक्रम के संयोजक रहे।

शिविर का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला गोहरापदर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। रक्तदान प्रक्रिया के दौरान चिकित्सकीय टीम ने दाताओं की स्वास्थ्य जांच, रक्त समूह परीक्षण एवं आवश्यक सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा।

शिविर में रक्तदाताओं को प्रोत्साहनस्वरूप सिंगल बेड कंबल प्रदान किया गया। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाया जा सकता है और समाज के प्रति यह सबसे बड़ा मानवीय योगदान है।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता, मानवता और समानता के उनके सिद्धांत आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। रक्तदान शिविर को उनकी मानवीय सेवा भावना से प्रेरित बताया गया।

स्थानीय लोगों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए यह कहा कि ऐसे शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलती है और आपात स्थिति में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित होती है।

शिविर को सफल बनाने में सेवार्थ विद्यार्थी समूह, शिक्षक समूह, जनसेवा समिति, ग्रामवासियों, स्वास्थ्य विभाग तथा स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दिनभर चले इस शिविर में दर्जनों यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, रक्तदाताओं की संख्या- 64 जिसे गरियाबंद जिला अस्पताल तथा देवभोग स्वास्थ्य केंद्र को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read