धान खरीदी में अव्यवस्था से किसान परेशान नीलकंठ, दीपक

धान खरीदी में अव्यवस्था से किसान परेशान नीलकंठ, दीपक

इन्हे भी जरूर देखे

धान खरीदी में अव्यवस्था से किसान परेशान नीलकंठ, दीपक

छुरा/गिधनी–:–ब्लॉक कांग्रेस किसान अध्यक्ष एवं आदिवासी नेता नीलकंठ ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को धान बेचने से वंचित करने जैसी स्थिति बना रही है,न तो शासन गंभीर है और न ही भाजपा के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को किसानों की चिंता है भाजपा सरकार को किसानों की समस्याएं दिखाई ही नहीं दे रही, हर धान खरीदी केंद्र में प्रतिदिन मात्र 10-15 किसान ही धान बेच पा रहे हैं किसान लगातार चक्कर काट रहे हैं, लेकिन भाजपा के चुने हुए जनप्रतिनिधि समाधान के लिए शासन-प्रशासन को साधारण पत्रचार तक करना आवश्यक नहीं समझ रहे,एग्रोस्टेक पोर्टल के नाम पर किसानों का रकबा काटा जा रहा है, आनावरी रिपोर्ट के नाम पर फसल की पैदावार काटी जा रही है, बहुत बड़ी चुनौती किसानों के सामने है आगे नीलकंठ ठाकुर,दीपक चन्द्राकर ने कहा कि बिजली की समस्या अलग है, जमीन के जो दाम बढ़े हैं उसकी लड़ाई अलग है,भाजपा सरकार के पास धान खरीदी को लेकर कोई उचित व्यवस्था नहीं हैं सुबह 8 बजे से किसान टोकन तुहर द्वार मोबाईल एप में लगे रहते हैं जब एप खुलता है तो टोकन फुल हो जाता है, किसानों को ऑनलाइन टोकन नहीं मिल रहा है किसान टोकन के लिए सोसाइटी में भटक रहे हैं।श्री ठाकुर ने कहा धान खरीदी को लेकर पूरे क्षेत्र में अव्यवस्था का आलम है।ऐसे कई किसानों की समस्या को लेकर ब्लाक मे सर्व पार्टी मुक्त स्वतंत्र किसान संगठन का गठन किया जायेगा जो केवल किसानों के हर समस्याओ को प्रमुखता से उठाते हुए शांसन प्रसान को अवगत कराते हुए मांग करेंगी

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read