आदर्श विद्यालय के दिव्यांग छात्रों ने लहराया परचम

आदर्श विद्यालय के दिव्यांग छात्रों ने लहराया परचम

इन्हे भी जरूर देखे

आदर्श विद्यालय के दिव्यांग छात्रों ने लहराया परचम

छुरा/गिधनी–:–विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग, समग्र शिक्षा जिला गरियाबंद द्वारा विविध प्रतियोगिता का आयोजन जिला मुख्यालय में किया गया। इस कार्यक्रम में आदर्श पूर्व माध्यमिक शाला छुरा के चार बच्चों ने भाग लिया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में खेलकूद, साहित्यिक, सांस्कृतिक प्रतियोगिता रखा गया था। आदर्श विद्यालय से सुमित ध्रुव ने मोती चुनने में द्वितीय स्थान, मोनिका ने रंगोली में द्वितीय स्थान, पुनेश्वर ने गीत गायन में द्वितीय स्थान और लोकनाथ ने गायन में तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मोमेंट से सम्मानित किया गया। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के शिक्षाविद के.आर. सिन्हा, बी.एल. तारक, एस.आर. निषाद, उख़राज ध्रुवा, सी.आर. सिन्हा, अध्यक्ष संतराम साहू, प्रधानपाठक निर्भय राम ठाकुर, वरिष्ठ शिक्षक मुरारी राम देवांगन, उमेश कुमार ढीढी, अर्जुन धनंजय सिन्हा, चंद्रभूषण निषाद, सुशील कुमार पांडे, शीतल चंद्राकर, करुणा वर्मा, स्टॉफ पीली बाई, प्रोतिमा शर्मा, कविता पटेल, रूक्मणी ने बधाई, शुभकामनाएं प्रेषित किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read