एसडीएम नानपारा मोनालिसा ने की अनोखी पहल02 दिन लगेगा मेगा शिविर/कैम्प, बूथों पर होगी खुली बैठक विधानसभा नानपारा का 92.69% गुणवत्तापूर्ण कार्य हुआ पूर्ण नानपारा में कुल (109) BLO ने किया शत-प्रतिशत 100% कार्य पूर्ण।विधानसभा नानपारा के प्रत्येक बूथ पर कल 6 और 7 दिसम्बर को लगेगा मेगा शिविर/कैम्प

इन्हे भी जरूर देखे

बहराइच–:– विधानसभा नानपारा का अभी तक कुल 92.69 प्रतिशत कार्य गुणवत्तापूर्ण पूर्ण हो चुका है अब एसडीएम ने एक और नई पहल करते हुए कुल बचे 7.31% कार्य को भी गुणवत्तापूर्ण कराने के उद्देश्य से कल से विधानसभा नानपारा के प्रत्येक बूथ पर 06 दिसम्बर और 07 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 4 बजे तक विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत प्रत्येक मतदेय स्थल पर कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। कल से लगने वाले कैंप में सभी BLO और BLA उपस्थित रहेंगे। कैंपों में SIR में अभी तक जिन मतदाताओं का गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुआ है अर्थात जो एएसडी में बताये जा रहे है उनके नाम कल प्रत्येक बूथ पर बीएलओ के द्वारा BLA की उपस्थिति में व अन्य क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में पढ़कर सुनाए जाएंगे जिससे किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से न छूट सके। बूथों पर प्रपत्र वितरण से फीडिंग तक का कार्य किया जाएगा। SDM ने सभी मतदाताओं से BLO को अपने परिवार का सदस्य समझकर सहयोग किए जाने हेतु अपील की है। एसडीएम नानपारा ने उक्त कैंप में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करते हुए सहयोग की अपील की। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में बूथ लेबिल एजेन्टों प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के लिए जागरूक करें ताकि नो मैपिंग व अनकलेक्टिव मतदाताओं तक बूथ लेवल अधिकारियों की पहुंच आसान हो सके। उन्होंने कहा कि बीएलओ व मतदाता के बीच बीएलए द्वारा सेतु की भूमिका निर्वहन करने से शत-प्रतिशत मतदाताओं का प्रपत्र भरवाने में आसानी होगी।
एसडीएम ने बताया कि आयोग द्वारा निर्गत संशोधित समयसारिण के अनुसार सभी नगर व ग्रामवासियों से अपील की कि स्वयं तथा अपने परिवार के गणना प्रपत्र भर कर संबंधित बूथ के बीएलओ को उपलब्ध करा दे। इस राष्ट्रीय अभियान में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि सभी बूथों पर बीएलओ तैनात है। यदि किसी मतदाता द्वारा अभी तक गणना प्रपत्र बीएलओ को नहीं दिया गया है, अथवा उन्हें प्रपत्र नहीं प्राप्त हुआ है या गुम हो गया है तो ऐसे मतदाता दिनांक 6 व 7 दिसंबर को पूर्वान्ह 10ः00 बजे अपने बूथ पर पहुंचकर प्रपत्र प्राप्त कर उसे भरकर जमा कर सकते है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read