विश्व एड्स दिवस पर जन जागृति रैली सम्पन्न

विश्व एड्स दिवस पर जन जागृति रैली सम्पन्न

इन्हे भी जरूर देखे

विश्व एड्स दिवस पर जन जागृति रैली सम्पन्न

खण्डवा–:–विश्व एड्स दिवस पर सोमवार को जागरूकता रैली आयोजित की गई। रैली को जिला चिकित्सालय परिसर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.ओ.पी.जुगतावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली जिला अस्पताल परिसर से प्रारंभ होकर नगर निगम, घंटाघर, बॉम्बे बाजार, बस स्टेण्ड, मच्छी बाजार, जलेबी चौक से होते हुई जिला अस्पताल में समाप्त हुई। रैली में सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल, मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. रंजीत बड़ोले, आरएमओ डॉ. एम. कलमें, डॉ. लक्ष्मी डुडवे एवं अन्य चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, मेडिकल कॉलेज, साई नर्सिंग कॉलेज, डॉ. सी.वी. रमन यूनिवर्सिंटी के विद्यार्थी, एस.एन. कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के एन.सी.सी. कैडेट्स, एन.एस.एस. के विद्यार्थी व स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य शामिल थे।

रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से एड्स के बचाव का दिया संदेश

साईं नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में रंगोली बनाकर एड्स जागरुकता का संदेश दिया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओ.पी.जुगतावत द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कशिश यादव, आकांक्षा सोलंकी व स्वामी माणिक, द्वितीय स्थान पर हिमानी साल्वे, शालु चाकरे, पायल नीलकंठ तथा तृतीय स्थान पर अंजली भास्करे, ज्योति कनासे, दुर्गा पंडारे व शारदा गोखलें को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एच.आई.वी के बचाव की जानकारी दी

मेडिकल कॉलेज व डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने शहर के मुख्य मार्ग स्थित घंटाघर चौराहे व बस स्टैण्ड पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनसमुदाय को एड्स के प्रति जागरुक किया। साथ ही एच.आई.वी. के संक्रमण फैलने के कारणों व बचाव की जानकारी दी

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read