जल संरक्षण सम्बंधी प्रतियोगिता में शामिल होकर पुरस्कार जीतें , 15 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

जल संरक्षण सम्बंधी प्रतियोगिता में शामिल होकर पुरस्कार जीतें , 15 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

इन्हे भी जरूर देखे

जल संरक्षण सम्बंधी प्रतियोगिता में शामिल होकर पुरस्कार जीतें , 15 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

खण्डवा–:–जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन खंडवा द्वारा ‘‘जल संरक्षण‘‘ विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि ये प्रतियोगिताएं ‘‘लोगो‘‘ डिजाइन, ‘‘मैस्कॉट‘‘ डिजाइन और ‘‘स्लोगन लेखन‘‘ से संबंधित होगी। लोगो, मैस्कॉट एवं स्लोगन डिजाईन प्रतियोगिता में से प्रत्येक के लिए प्रथम पुरुस्कार की राशि 10 हजार रुपये, द्वितीय पुरुस्कार की राशि 6 हजार रुपये और तृतीय पुरुस्कार की राशि 4 हजार रुपये रहेगी।

प्रतियोगिता में ऑनलाईन या ऑफलाईन शामिल हो सकते हैं –
इस प्रतियोगिता में ऑनलाइन शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी खण्डवा जिले की एन.आई.सी. की वेबसाईट https://khandwa.nic.in/ पर ‘‘प्रतियोगिता में ऑनलाईन भाग लें‘‘ पर क्लिक करके शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थी प्रतियोगिता में भौतिक रूप से आवेदन करने के लिए जिला पंचायत खण्डवा में डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री प्रत्युष शर्मा के पास हार्डकॉपी जमा करा सकते हैं। इसके अलावा ई मेल से waterconservationkhandwa/gmail.com पर भी भेज सकते हैं। अभ्यर्थी ई-मेल पर अपना नाम, पता और सम्पर्क हेतु मोबाईल नंबर का विवरण अवश्य दें। नियम और शर्तों के लिए वेबसाइट पर ‘‘आमंत्रण पत्र‘‘ देखें।
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि ये तीनों प्रतियोगिताएं ‘‘जल संरक्षण‘‘ विषय पर ही केंद्रित रहेंगी। प्रतिभागी एक या एक से अधिक श्रेणियों में प्रविष्टियाँ भेज सकते हैं। प्रविष्टियां मौलिक, रचनात्मक एवं कॉपीराइट मुक्त होनी चाहिए। प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता के लिए प्राप्त सभी प्रविष्टियों के लिए जिला प्रशासन खण्डवा की निर्णायक समिति का निर्णय अंतिम होगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read