शराब के अवैध परिवहन पर कड़ी कार्रवाई”अवैध मदिरा सहित दोपहिया वाहन जप्त

शराब के अवैध परिवहन पर कड़ी कार्रवाई”अवैध मदिरा सहित दोपहिया वाहन जप्त

इन्हे भी जरूर देखे

“शराब के अवैध परिवहन पर कड़ी कार्रवाई”अवैध मदिरा सहित दोपहिया वाहन जप्त

इंदौर–:–इंदौर में शराब का अवैध रूप से क्रय-विक्रय, परिवहन तथा भंडारण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में अवैध मदिरा और दोपहिया वाहन का कुल मूल्य लगभग 75 हजार रुपये है।
सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। आज की कार्यवाही में कंट्रोलर श्री देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर श्री मनोज अग्रवाल, उड़नदस्ता प्रभारी श्री कमलेश सोलंकी, वृत्त महू सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री अशोक खत्री, पवन टिकेकर की टीम के संयुक्त दल ने 08 दिसम्बर को अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई में कोदरिया मार्ग पर एक्टिवा वाहन (MP09 DP 8356) से अवैध रूप से परिवहन की जा रही एक पेटी देशी प्लेन मदिरा बरामद की गई। मदिरा एवं वाहन का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 75 हजार रुपये है। वाहन सहित मदिरा को जप्त करते हुए आरोपी रमेश पिता देवीलाल निवासी कोदरिया महू के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read