आज शीतलहर के दृष्टिगत एसडीएम नानपारा उतरी सड़को पर एसडीएम ने किया अलाव व रैन बसेरा का निरीक्षण कोई भी व्यक्ति बाहर खुले में नही सोएगा :- मोनालिसा जौहरी एसडीएम नानपारा।

आज शीतलहर के दृष्टिगत एसडीएम नानपारा उतरी सड़को पर एसडीएम ने किया अलाव व रैन बसेरा का निरीक्षण कोई भी व्यक्ति बाहर खुले में नही सोएगा :- मोनालिसा जौहरी एसडीएम नानपारा।

इन्हे भी जरूर देखे

आज शीतलहर के दृष्टिगत एसडीएम नानपारा उतरी सड़को पर

एसडीएम ने किया अलाव व रैन बसेरा का निरीक्षण

कोई भी व्यक्ति बाहर खुले में नही सोएगा :- मोनालिसा जौहरी एसडीएम नानपारा।

बहराइच–:–जिलाधिकारी बहराइच श्री अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर नानपारा उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने बढ़ती शीतलहर के दृष्टिगत अभी देर रात 10:30 बजे नगर पालिका नानपारा में बने रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण में पर्याप्त संख्या में बेड, कंबल, स्वच्छ एवं सुरक्षित, सोने की व्यवस्था रात्रि में प्रकाश एवं ताप व्यवस्था स्वच्छ पेयजल शौचालय एवं साफ सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई साथ ही वर्तमान में उक्त रैन बसेरे में कुल 07 लोग रुके हुए भी है।


एसडीएम ने सभी चिन्हित स्थानों पर जल रहे अलावो का भी निरीक्षण किया इस दौरान एसडीएम ने अलाव पर उपस्थित व्यक्तिओ से भी वार्ता की जिस पर उपस्थित लोगों ने बताया कि प्रतिदिन अलाव समय से जला दिए जाते हैं
एसडीएम नानपारा को निरीक्षण के समय समस्त स्थानों पर अलाव जलते मिले। एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी/तहसीलदार नानपारा को प्रतिदिन समय से अलाव जलवाने के निर्देश दिए तथा किसी भी व्यक्ति को ठंड में किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो।
एसडीएम ने ईओ को निर्देश दिए की शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए अतिरिक्त कंबल, गद्दा, तकिया, चादर, बिस्तर, रूम हीटर, फोल्डिंग एवं गर्माहट से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण रूप सुनिश्चित कर लें उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए की रात्रि में सभी अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण करें और यदि खुले में सो रहा कोई व्यक्ति मिल जाये तो उनको तत्काल जागरुक कर सम्मानपूर्वक रैन बसेरा में पहुंचाया जाए ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो।
एसडीएम ने बताया कि आज उनके द्वारा देर रात 10:30 बजे रैन बसेरा और अलाव का निरीक्षण किया गया है रेन बसेरा में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि रैन बसेरे का और व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए रोडवेज पर रेलवे स्टेशन पर और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर व बैनर भी लगवाए जाए ताकि लोगों को पता चल सके कि रैन बसेरा नगर पालिका परिषद नानपारा में बना हुआ है और कोई भी व्यक्ति यहां रात्रि में आकर आराम से सो सकता है रह सकता है।


इसी के साथ एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने थानाध्यक्ष नानपारा, रुपईडीहा मटेरा नवाबगंज रिसिया व खैरीघाट को भी निर्देशित किया है कि आप लोग भी रात्रि में गश्त के दौरान यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति बाहर ठंड में सोता हुआ ना मिले यदि किसी भी पुलिस कर्मी को कोई भी व्यक्ति बाहर सोता हुआ या बैठा हुआ मिले तो सम्मानपूर्वक उसको नजदीकी रैन बसेरा में स्वयं पहुंचाएं और इसकी जानकारी तत्काल संबंधित नगर पालिका/पंचायत के ईओ को अथवा तहसील प्रशासन को उपलब्ध करा दे।
एसडीएम ने कहा कि तहसील प्रशासन सभी के लिए 24 घंटे तत्पर तैयार है किसी को भी किसी भी स्तर पर कोई भी समस्या नहीं होने दी जाएगी कोई भी ठंड में बाहर नहीं सोएगा रैन बसेरे में रुकने वाले व्यक्ति का का स्वास्थ्य परीक्षण /चिकित्सा उपचार भी कराया जाएगा।

आमजन के लिए रेन बसेरों की सुविधा

निरीक्षण के दौरान एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने आमजन से भी अपील की कि जो भी व्यक्ति रात्रि में खुले स्थानों, सड़कों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन अथवा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर ठंड से प्रभावित स्थिति में मिले, उसकी सूचना तत्काल नगर पालिका/ पंचायत/पुलिस कंट्रोल रूम अथवा तहसील प्रशासन को दें, ताकि उसे सुरक्षित रेन बसेरे में पहुँचाया जा सके।
उन्होंने कहा कि रेन बसेरे सभी निराश्रित, बेसहारा एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए पूर्णतः निःशुल्क हैं तथा इनमें रहने, सोने और ठंड से बचाव की सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गयी है। साथ ही चिकित्सा उपचार हेतु हमारे चिकित्सक भी रेन बसेरा में आने वाले व्यक्ति का चिकित्सीय परीक्षण कर नि:शुल्क उपचार भी कर रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read