हिन्दू धर्म का विरोध राजनैतिक लाभ के लिए किया जा रहा है:- संदीप शर्मा

हिन्दू धर्म का विरोध राजनैतिक लाभ के लिए किया जा रहा है:- संदीप शर्मा

इन्हे भी जरूर देखे

हिन्दू धर्म का विरोध राजनैतिक लाभ के लिए किया जा रहा है:- संदीप शर्मा

छुरा–:–ग्राम रानीपरतेवा में हिन्दू सम्मेलन के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त अध्यक्ष राज्य खाद्य आयोग संदीप शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हिन्दू धर्म भारत और नेपाल में बहुसंख्यक लोगों का धर्म है, जो दुनिया के सबसे प्राचीन जीवित धर्मों में से एक है, । वेदों, उपनिषदों, भगवद गीता जैसे ग्रंथों पर आधारित है और शिव, विष्णु, दुर्गा,काली जैसे देवी,देवताओं की पूजा करता है, जो एक शाश्वत आध्यात्मिक मार्ग को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि
सनातन धर्म: इसे “शाश्वत आध्यात्मिक मार्ग” भी कहा जाता है, जिसका अर्थ है कि यह एक कालातीत व्यवस्था है।जिसके
पवित्र ग्रंथ: वेद, उपनिषद, महाभारत, रामायण और भगवद गीता हैं।उन्होंने बताया कि हिन्दू एक धर्म नहीं, बल्कि जीवन जीने का एक तरीका भी है। इसकी जड़ें सिंधु घाटी सभ्यता और वैदिक काल तक जाती हैं, जो इसे सबसे प्राचीन धर्मों में से एक बनाता है। हिन्दू धर्म एक समृद्ध और जटिल परंपरा है जो विभिन्न विश्वासों और प्रथाओं को समाहित करती है, जो भारतीय उपमहाद्वीप में उत्पन्न हुई और दुनिया भर में फैली है। आज भारत में कुछ राजनीतिक दलों एवं कट्टर हिन्दू विरोधी हिन्दूओं को बांटने में लगे हुए हैं। मोदी योगी सनातन धर्म के पक्ष में तो अन्य राजनीतिक लोग विरोध में है।
सम्मेलन को ब्रह्माकुमारी अंशु दीदी ओम शांति सेवा केंद्र खड़मां ने अपने संबोधन में पर्यावरण, स्वदेशी, जीवन जीने की शैली, संभाव, नागरिक अनुशासन विषयों पर विचार रखे।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर शारीरिक प्रमुख चन्द्रहास श्रीवास ने संघ के कार्य को विस्तार पूर्वक अपने संबोधन में बताया।
सम्मेलन में प्रमुख रूप से अजय शुक्ला, संदीप पाण्डेय, मेषनंदन पाण्डेय, नरेंद्र तिवारी, सरपंच हेमलाल नेताम, प्रकाश सिन्हा, सोमन यदु, खोमन चन्द्रकार, जिला पंचायत सभापति शिवांगी चतुर्वेदी, जनपद सदस्य पंकज निर्मलकर, ग्राम प्रमुख रमन नामदेव गोविंद यादव, हिरागिर गोस्वामीसहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सदस्यों ग्रामीणों, सरस्वती शिशु मंदिर रानीपरतेवा के शिक्षक गण, पंचायत के पंचों द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read