मनरेगा में बदलाव पर कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

मनरेगा में बदलाव पर कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

इन्हे भी जरूर देखे

मनरेगा में बदलाव पर कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

छुरा/गिधनी–:–ग्रामीण इलाकों में गरीबों की जीवन रेखा कही जाने वाली मनरेगा योजना में व्याप्त अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ गुरुवार को लोहझर पंचायत संघर्ष का अखाड़ा बन गई। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आयोजित एक विशाल कार्यक्रम में महिलाओं, ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने लंबित भुगतान, काम की कमी और फर्जी मस्टर रोल जैसे गंभीर आरोपों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष मंजू ध्रुव ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा की मनरेगा आज लूट का केंद्र बन गया है। फर्जी मस्टर रोल के जरिए गरीबों के हक पर डाका डाला जा रहा है। महीनों से मजदूरों को भुगतान नहीं मिलना केवल लापरवाही नहीं, बल्कि उनके पेट पर सीधा हमला है। मंच पर उनके साथ उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमारी सोनी ने चेतावनी दी कि यदि मजदूरों की स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो यह चिंगारी ब्लॉक से निकलकर राजधानी तक पहुंचेगी।

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष का भव्य स्वागत इस अवसर पर नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष माहेश्वरी शाह का कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद अपने पहले बड़े

कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

संबोधन में उन्होंने कहा कि संगठन अब गांव गांव जाकर मजदूरों को गोलबंद करेगा। राजमहल के राजा यशपेंद्र शाह और मंडल प्रभारी अब्दुल समद खान ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

आंदोलन की मुख्य मांगें और ऐलान

कार्यक्रम के अंत में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रशासन को अल्टीमेटम दिया गया।आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगें हैं। मजदूरों को नियमित काम की गारंटी। महीनों से लंबित मजदूरी का तत्काल भुगतान। मनरेगा कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर लगाम। यदि जल्द ही इन मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो ब्लॉक मुख्यालय का घेराव कर एक विशाल प्रदेश स्तरीय आंदोलन शुरू किया जाएगा।सिवनी में भी गरमाया माहौल- सिर्फ लोहझर ही नहीं, बल्कि सिवनी क्षेत्र के दो अन्य स्थानों पर भी ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ की गूंज सुनाई दी। वहां भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मजदूरों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य शुकवाती टांडे, खिलेश्वरी ध्रुव, इंदु देवांगन, लक्ष्मी ठाकुर, दीप्ति यादव, प्रहलाद यदु, भानु प्रताप भारद्वाज, नियाज खान, जगराम टांडे, आशा चौबे सहित भारी संख्या में ग्रामीण और पंच-सरपंच सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read