अशोक दीक्षित के निधन पर नगर में शोक

अशोक दीक्षित के निधन पर नगर में शोक

इन्हे भी जरूर देखे

अशोक दीक्षित के निधन पर नगर में शोक

छुरा–:–क्षेत्र के कांग्रेस नेता पूर्व पार्षद अशोक दीक्षित महराज (65) का आज निधन हो गया, अशोक दीक्षित मक्खू महराज सरल सहज मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। वन अधिकारी दुर्गा दीक्षित, महेश दीक्षित के बड़े भाई थे। क्षेत्रीय पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल के कट्टर समर्थक थे। शव यात्रा में पूर्व विधायक ओंकार शाह, बालमुकुंद मिश्रा, नथमल शर्मा, ललित मेहता, प्रहलाद यदु समद खान , खोमन चन्द्रकार,देवसिंह रात्रे, डीके शुक्ल, डाक्टर वाय के चन्द्राकार, युगल पाण्डेय, गौरव मिश्रा,हरिष यादव , नरेंद्र तिवारी सहित भारी संख्या में कांग्रेस एवं भाजपा कार्यकर्ता, एवं व्यापारीगण शामिल हुए। पूर्व विधायक अमितेश शुक्ला, आर के रिछारिया, अरुण प्रदीप वर्मा , साहयक वन संरक्षक अशोक भट्ट, अशोक सोनवानी ने दूरभाष से श्रद्धांजलि देते हुए अशोक दीक्षित के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। छुरा पत्रकार संघ ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read