नेशन्स प्राइड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण पुरातात्विक धरोहर एवं सामरिक महत्व के केंद्रों को नज़दीक से देखकर प्रफुल्लित हुए विद्यार्थी

नेशन्स प्राइड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण पुरातात्विक धरोहर एवं सामरिक महत्व के केंद्रों को नज़दीक से देखकर प्रफुल्लित हुए विद्यार्थी

इन्हे भी जरूर देखे

नेशन्स प्राइड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण पुरातात्विक धरोहर एवं सामरिक महत्व के केंद्रों को नज़दीक से देखकर प्रफुल्लित हुए विद्यार्थी

छुरा–:–नेशन्स प्राइड पब्लिक स्कूल छुरा के 120 बच्चों और 30 पालकों ने पुरातात्विक एवं सामरिक महत्व के केंद्रों का शैक्षणिक भ्रमण किया। पुरखौती मुक्तांगन, आदिवासी संग्रहालय और शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का दौरा किया। इस भ्रमण के दौरान बच्चों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, कला, इतिहास और जीवनशैली के बारे में जानकारी प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य संतोष निषाद ने बच्चों को स्थलों की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ के रहन-सहन, रीति-रिवाज, व्यवसाय, वेशभूषा, आभूषण और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान के बारे में बताया। बच्चों ने पुरखों की विविध कला कौशल, स्थापत्य कला, संस्कृति, नृत्य और हरियाली बाग-बगीचों का अवलोकन किया। इस भ्रमण के बाद, बच्चों और पालकों ने खुशियों से भरी आवाज से विद्यालय प्रबंधन का धन्यवाद ज्ञापित किया। बच्चों और पालकों को बसंत पंचमी के लिए आमंत्रित किया और इस अवसर पर नए प्रवेश के लिए विशेष ऑफर की घोषणा किए। इस अवसर पर प्राचार्य ने बसंत पंचमी के दिन सत्र 2026-27 हेतु नया प्रवेश पर एडमिशन फीस फ्री और तीन माह की पढ़ाई शुल्क फ्री की घोषणा की। पालकों ने इस घोषणा का स्वागत किया और अपने बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए उत्सुकता दिखाई। पालकों ने इस अवसर पर अपनी खुशी व्यक्त की और अपने बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए हामी भरी। इस भ्रमण को सफल बनाने में विद्यालय के संचालक ललित साहू, पालकगण टेमन लाल साहू, मोहेन्द्र साहू, विजय लक्ष्मी साहू, गंगा ओगरे, पूजा साहू, टिकेश्वरी साहू, खिलेश्वरी साहू, शारदा सिन्हा, शंकर लाल यदु, देवनारायण यदु, हेमलाल पटेल, अर्जुन धनंजय सिन्हा, हरीश साहू, गीतांजलि ठाकुर, रमेश सेन, इत्यादि एवं शिक्षकवृंद कृष्णेश यदु, अर्चना साहू, जया यादव, देवबती निषाद, चितरंजनी निषाद, मंजुलता साहू, हेमा साहू, सुधा सेनापति, हुमेश्वरी साहू, अंकित कंवर, हसीं साहू, यूनिश भारद्वाज, कर्मचारी राधा, हेमा, दशमत दीदी , डिगेश ध्रुव, डिगेश्वर ध्रुव, यश यादव, धन्नू सोरी सभी का सहयोग रहा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read