संविधान हम सभी को समान रूप से जीने का अधिकार देती है-सलीम मेमन

संविधान हम सभी को समान रूप से जीने का अधिकार देती है-सलीम मेमन

इन्हे भी जरूर देखे

संविधान हम सभी को समान रूप से जीने का अधिकार देती है-सलीम मेमन

छुरा–:–हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छुरा नगर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, सभी स्कूलों और संस्थाओं में तिरंगा शान से फहराया गया। इसी तारतम्य में छुरा के परेड ग्राउंड में आयोजित गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि नगर पंचायत के वरिष्ठ पार्षद सलीम मेमन ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली, सलीम मेमन ने अपने उद बोधन में कहा कि अनेकता में एकता ही हमारे भारत की विशेषता है, हमारा संविधान हमें मौलिक अधिकार और सभी को समान रूप से जीने का अधिकार देता है। और हमें भी अपने देश के प्रति उत्तरदायित्व निभाना चाहिए, हमारे लिए सबसे प्रथम देश है बाकी चीजें बाद में। इससे पहले इस बार नए कलेवर में गणतंत्र दिवस का समारोह मनाया गए, सभी स्कूल के बच्चों ने मार्च पास्ट करके कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सलीम मेमन को सलामी दी, उसके बाद बच्चों का मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें देश के विविध रूपों को पेश किया गया, और सभी स्कूलों के बच्चों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत की अध्यक्ष लुकेश्वरी निषाद ने किया और विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष समीम खान रिजवी, सभापति भोले शंकर जायसवाल, चित्रेखा ध्रुव, बलराज पटेल, रजनी लहरें, गरिमा ध्रुव, पार्षद हरीश यादव, देव सिंह नेताम, पंच राम टंडन, संगीता दीक्षित, रामजी दीवान, शांतनु देवांगन, यामीन खान, दीप्ति यादव थे, कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अर्जुन धनंजय सिन्हा ने किया और आभार प्रदर्शन नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी यमन देवांगन ने किया। इस प्रोग्राम में छुरा नगर के वरिष्ठ नागरिक, महिला मंडल की सदस्यगण, शिक्षक शिक्षिकाएं, और नगर पंचायत के कर्मचारी गण उपस्थिति थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read