राष्ट्रिय पर्व गणतंत्र दिवस पर लक्ष्मी बाई ने फहराया तिरंगा

राष्ट्रिय पर्व गणतंत्र दिवस पर लक्ष्मी बाई ने फहराया तिरंगा

इन्हे भी जरूर देखे

राष्ट्रिय पर्व गणतंत्र दिवस पर लक्ष्मी बाई ने फहराया तिरंगा

छुरा–:–76 वें राष्ट्रिय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर महिला मंडल छुरा ने गांधी मैदान में स्थित महिला मंडल भवन में प्रतिवर्षानुसार ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया। स्वतंत्रा संग्राम हो या बलिदानों की अमरगाथा त्याग की बात हो या विकास की धारा सभी जगह नारियों का योगदान अतुलनिय रहा है। और महिलाओं के ऐसे साहसिक कार्य में छुरा महिलामंडल का योगदान भी निरंतर हो रहा हैै। रामायण का प्रचार हो या समाजसेवा का कार्य ये हमेशा आगे रहती हैं नगर का कोइ भी कार्यक्रम इनकी उपस्थिति बिना अधुरे लगते हैं , फिर बात जब देश सेवा और राष्ट्रिय पर्व मनाने की हो तो ये पीछे कैसे रह सकते हैं। छुरा महिलामंडल ने वीर शहिदों को नमन करते हुए रानी लक्ष्मी बाई को याद किया और नगर की वरिष्ठ महिला एवं महिला मंडल के जागरूक सदस्य लक्ष्मी बाई साहू को 76 वें वर्षगाँठ पर मुख्य अतिथि बनाया गया। सभी सदस्यों ने माँ भारती की पूजाअर्चना की और पुष्प श्रीफल भेंट कर उर्जा के साथ नारे लगाये और श्रीमति लक्ष्मी बाई साहू को ध्वजारोहण के लिए आमंत्रित किया लक्ष्मी बाई ने सम्मान और गर्व के साथ ध्वजारोहण किया। साथ ही सभी ने सावधान होकर राष्ट्रगान किया। तत्पश्चात महिलाओं ने देश समाज और नगर की निरंतर सेवा और विकास के लिए शपथ ली। मिष्ठान वितरण किया गया, इस आयोजन में मुख्यरूप से महिलामंडल के अध्यक्ष शुधा गुप्ता, उपाध्यक्ष अनिता सिन्हा, सदस्यगण किरण शर्मा, श्रीमति त्रिवेदी, शीला त्रिपाठी हेमिन साहू, राजकुमारी सोनी, आरती गुप्ता, हेमा देवांगन, सपना कंसारी, सोनिया कोठारी, रश्मी गुप्ता, रमा अग्रवाल, संगिता गुप्ता, मीरा शर्मा, सुनिता गुप्ता, खिलेश्वरी टिकेश्वरी, एवं महिलामंडल के अन्य सदस्यों सहित बडी संख्या में बच्चे भी उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read