सेवा का सुखद समापन: प्रधान पाठक रामजी तिवारी को सेवानिवृत्ति दिवस पर मिला सम्मान और अधिकार

सेवा का सुखद समापन: प्रधान पाठक रामजी तिवारी को सेवानिवृत्ति दिवस पर मिला सम्मान और अधिकार

इन्हे भी जरूर देखे

सेवा का सुखद समापन: प्रधान पाठक रामजी तिवारी को सेवानिवृत्ति दिवस पर मिला सम्मान और अधिकार

मैनपुर–:–शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झरियाबाहरा के प्रधान पाठक श्री राम जी तिवारी का आज सेवा निवृत्ति के अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में गरिमामय विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर श्री महेश पटेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में श्री तिवारी को सेवा निवृत्ति से संबंधित अवकाश नगदीकरण, समूह बीमा, पेंशन प्रकरण सहित अन्य देय भुगतान सेवा निवृत्ति दिनांक को ही पूर्ण कराए गए, जो प्रशासनिक संवेदनशीलता एवं तत्परता का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।


कार्यक्रम में श्री तिवारी के दीर्घकालीन शैक्षणिक योगदान, अनुशासनप्रियता तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु किए गए प्रयासों की सराहना की गई। उपस्थित अधिकारियों एवं शिक्षक साथियों ने उनके स्वस्थ, सक्रिय एवं सुखद सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।
इस सम्पूर्ण प्रक्रिया को समयबद्ध एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ शाखा मैनपुर का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से
चित्रसेन पटेल,विष्णु सोम, शंकर लाल वर्मा, दिलीप साहू ,टीकम ठाकुर, भोसले सर एजाज मेमन के अलावा आफिस स्टाफ में रवि राजभर ,फागेश्वर पटेल ,इंद्र कुमार पटेल, शिवकुमार पटेल, आकिस खान, वैष्णव मेडम के साथ-साथ अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read