सेंट जॉन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल,छुरा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ वार्षिक उत्सव।

सेंट जॉन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल,छुरा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ वार्षिक उत्सव।

इन्हे भी जरूर देखे

सेंट जॉन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल,छुरा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ वार्षिक उत्सव।

छुरा–:–सेंट जॉन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल छुरा में विद्यालय का वार्षिक उत्सव अत्यंत गरिमामय एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया।इस अवसर पर शिक्षा, संस्कार एवं सांस्कृतिक मूल्यों का उत्कृष्ट समन्वय देखने को मिला।विद्यालय परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था जिससे समारोह की शोभा और बढ़ गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती लुकेश्वरी थानसिंह निषाद,अध्यक्ष नगर पंचायत छुरा रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती,तोकेश्वरी मांझी,अध्यक्ष पालक समिति,सेंट जॉन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल,छुरा द्वारा की गई।विशेष अतिथि के रूप में श्री बलराज पटेल उपाध्यक्ष एस एम सी छुरा तथा श्रीमती किरण ठाकुर सरपंच कोसमबुड़ा उपस्थित रहीं।इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार यशवंत यादव,परमेश्वर राजपूत,पुनितराम ठाकुर,भूपेंद्र सिन्हा एवं समाजसेवी शीतल ध्रुव,रुपनाथ बंजारे उपसरपंच हरदी की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।तत्पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई,जिनमें समूह नृत्य,देशभक्ति गीत, लघु नाटिका एवं अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं। विद्यार्थियों की अनुशासित एवं प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को अत्यंत प्रभावित किया।मुख्य अतिथि श्रीमती लुकेश्वरी था नसिंह निषाद ने अपने उद्बोधन में विद्यालय परिवार को सफल आयोजन हेतु बधाई दी तथा कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास,नेतृत्व क्षमता एवं सांस्कृतिक चेतना का विकास होता है।उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं श्रीमती तोकेश्वरी मांझी ने अपने संबोधन में विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।साथ ही अभी तक के परीक्षा में जो बच्चे प्रथम स्थान हासिल किए है,तथा निरंतर स्कूल आने वाले बच्चे,वार्षिक खेल में प्रथम स्थान हासिल करने वाले,कक्षा में हमेशा प्रथम स्थान हासिल करने वाले बच्चे को मुख्य अतिथि द्वारा और मैडल और ट्रॉफी पृथकं पृथक रूप से निया है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय निर्देशक जार्ज जेकब एवं प्राचार्य बिंदु जार्ज जेकब द्वारा सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के शिक्षकगण,कर्मचारीगण एवं विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read