आईएसबीएम विश्वविद्यालय में प्री-प्लेसमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

आईएसबीएम विश्वविद्यालय में प्री-प्लेसमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

इन्हे भी जरूर देखे

आईएसबीएम विश्वविद्यालय में प्री-प्लेसमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ


छुरा-:-आईएसबीएम विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों की रोज़गार क्षमता एवं व्यावसायिक कौशल को सशक्त बनाने हेतु प्री-प्लेसमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट,प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उद्योग जगत की आवश्य कताओं के अनुरूप तैयार करना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के स्नातक स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी सक्रिय रूप से भाग लिए।कार्यक्रम के अंतर्गत संचार कौशल, एप्टीट्यूड,तार्किक क्षमता,व्यक्तित्व विकास,समूह चर्चा, रिज़्यूमे लेखन एवं मॉक इंटरव्यू जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।विश्वविद्यालय ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी के अनुसार यह पहल शैक्षणिक ज्ञान और उद्योग की अपेक्षाओं के बीच की दूरी को कम करने में सहायक सिद्ध होगी। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन अनुभवी प्रशिक्षकों एवं उद्योग विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है।विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उनके आत्मविश्वास, प्रस्तुतीकरण क्षमता एवं पेशेवर दृष्टिकोण में सकारात्मक सुधार हुआ है।आईएसबीएम विश्वविद्यालय निरंतर करियर-उन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है।इस कार्यक्रम का आयोजन फार्मेसी विभाग के विभाग अध्यक्ष श्री युगल किशोर राजपूत के द्वारा किया गया एवं मंच संचालन सुश्री भामती साहू के द्वारा किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read